*संभाग स्तरीय शिक्षक समस्या निवारण शिविर में सम्मिलित हुई विधायक अनिता शर्मा *

*तिल्दा* संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत संभाग स्तरीय शिक्षक समस्या निवारण शिविर वि.खं.तिल्दा के भरत देवांगन शास. उ.मा. विद्यालय खरोरा में आयोजित हुआ, शिविर का उद्घाटन श्री गिरीश देवांगन अध्यक्ष, छ. ग. खनिज विकास निगम, श्री अनिल सोनी अध्यक्ष, नगर पंचायत खरोरा, श्री अरविन्द देवांगन अध्यक्ष SMDC,श्री जे.पी.रथ, संयुक्त संचालक संभाग रायपुर के गरिमामयी आतिथ्य में हुआ। शिविर में कुल 180 आवेदन शिक्षा विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियों के प्राप्त हुए तथा अधिकतर समस्याओं का उचित निराकरण सक्षम अधिकारियों द्वारा त्वरित ही शिविर स्थल में ही किया गया। द्वितीय सत्र में श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा विधायक धरसीवां विधानसभा, के मुख्य आतिथ्य में आज के आयोजित शिविर में विशेष योगदान प्रदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर समापन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा विधायक धरसीवां, श्री गिरीश देवांगन अध्यक्ष छ. ग. खनिज विकास निगम, श्री अनिल सोनी अध्यक्ष नगर पंचायत खरोरा, श्री जे.पी.रथ संयुक्त संचालक रायपुर संभाग, श्री सुनील तिवारी सहायक संचालक संयुक्त संचालक कार्यालय रायपुर, श्री बी.एल. देवांगन वि.खण्ड शिक्षाधिकारी, श्रीमती रजनी मिंज प्राचार्य भरत देवांगन शास.उ.मा.विद्यालय खरोरा, श्री राजेश चांदनी प्राचार्य बी.एन. बी.शास.उ.मा.विद्यालय नेवरा, वि.खण्ड तिल्दा के सभी D.D.O. प्राचार्य, श्री हरीश देवांगन उपप्राचार्य भरत देवांगन शास.उ.मा.विद्यालय खरोरा, सभी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती नीलम शर्मा, श्री एल.के.जाहिरे, डॉ.व्यासनारायन आर्य साथ ही सभी संकुल समन्वयक प्रधान पाठक और बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।अपने उदबोधन में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि मेरी पूर्व से ही इच्छा रही है कि शिक्षक समस्या निवारण शिविर का आयोजन हो,आपने यह शिविर लगाकर शिक्षक की समस्या का निवारण किया कॅरोना काल में दिवंगत कर्मचारियों को समय रहते अनुकंपा नियुक्ति मिली है।शासन स्तर पर और नियुक्ति देने का प्रयास किया जा रहा है।छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने अपने उदबोधन में कहा कि शिक्षक समस्या निवारण शिविर पूरे प्रदेश में संचालित है।समस्या निवारण से हमारे शिक्षक साथी मानसिक रूप से सबल होंगे।रिमोट एरिया में निश्चित रूप में समस्याएं अधिक होंगी।लेकिन शहरी एरिया में कम समस्या हो सकती है।इस अवसर पर अरविंद देवांगन शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, अनिल सोनी नगर पंचायत अध्यक्ष, जे पी रथ संयुक्त संचालक, बी एल देवांगन ने भी अपने विचार व्यक्त किए।ईस शिविर में 43 विविध प्रकरण, 33नियमित शिक6 संवर्ग का प्रकरण, 106शिक्षक संवर्ग एल बी का प्रकरण,प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का संचालन कैलाश बघेल ने किया, आभार प्रदर्शन रजनी मिंज,हरीश देवांगन ने किया।इस कार्यक्रम में प्राचार्य एन पी वर्मा, राजेश चांदनी, डी पी वर्मा,सीमा मेश्राम ,पी बेनर्जी, रोमुला एक्का, संध्या वर्मा सहित संकुल समन्वयक, शिक्षक लेखपाल कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित थे।



