सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी छिंदगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत चिपुरपाल गौठान गोवर्धन पूजा में हुए शामिल।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ माताओं की पूजा अर्चना कर खिचड़ी खिलाकर आशीर्वाद लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने प्रसाद स्वरूप खिचडी ग्रहण किया।
ग्राम पंचायत की चिपुरपाल में गौठान समिति एवं जिला प्रशासन मार्गदर्शन में गोवर्धन पूजा एवं गौठान दिवस मनाया गया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौठान समिति की महिला समूह को पशु आहार का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने क्षेत्रवासियों को दीवाली पर्व के साथ साथ गोवर्धन पूजा, भाई दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लक्मन मंडावी ,मनोज चोरसिया ,रोहित पांडेय ,रम्मू राठी , रिंकू दास समेत गाव के बड़े बुजुर्ग माताए बहने शामिल रही।

संवाददाता बस्तर
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




