JCCJ अध्यक्ष जोगी बोले- बड़े भाई की तरह बढ़ाते थे मनोबल

राजनांदगांव/खैरागढ़/डोगरगढ़. विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे JCCJ अध्यक्ष अमित जोगी, ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पूरा प्रदेश स्तब्ध है। हमारी 25 दिन पहले ही मुलाकात हुई थी। उन्होंने मेरा एक बड़े भाई की तरह मनोबल बढ़ाया। इतने युवा, समझदार और अनुभवी नेता के अचानक चले जाने से छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बहुत बड़ा अधूरापन उत्पन्न हो गया है। ईश्वर से रानी साहिबा विभा सिंह और उनके प्यारे बच्चों के लिए प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस अपार संकट का सामना करने के लिए संबल और संयम दें। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे के) जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि अल्पायु में उनका दुखद निधन हम सबके लिये अपूरणीय क्षति है। वह एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि थे। श्रृद्धांजलि अर्पित करने वाले में प्रमुख रूप विष्णु लोधी, नवीन अग्रवाल, शमशुल आलम, भगवती वर्मा,अमर गोस्वामी,बिसराम वर्मा, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विष्णु लोधी