छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करें सरकार: विष्णु लोधी

1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू करने से छत्तीसगढ़ के किसानों को 1500 करोड़ की क्षति: विष्णु लोधी
यह कैसा किसान हितैषी कांग्रेस सरकार है जो किसानों का ही गला घोंटने पर आमादा है ? : विष्णु लोधी
कांग्रेस सरकार किसान हितैषी नहीं बल्कि किसान विरोधी : विष्णु लोधी
डोंगरगढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साल की तरह इस खरीफ वर्ष 2021-22 में भी धान की खरीदी 1 दिसंबर से शुरू करने का निर्णय लिया है जो छत्तीसगढ़ के लाखों धान उत्पादक किसानों के हित में नहीं है। कांग्रेस सरकार अपने निर्णय को बदले और किसान हित में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर से पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का शुभ आरंभ करें। कांग्रेस सरकार के इस निर्णय का विरोध करते हुए विष्णु लोधी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री अजीत जोगी के द्वारा छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि पूरे देश में पहली बार 1 नवंबर को धान खरीदी पर शुभारंभ की गई। लेकिन राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू करने के बाद कांग्रेस सरकार एक माह बाद 1 दिसंबर से धान की सरकारी खरीदी कर रही है। विलंब से धान खरीदी शुरू करने का किसानों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव का खुलासा करते हुए विष्णु लोधी ने कहा है कि धान की कटाई मिंजाई करने के बाद किसान भाई सामने दीपावली होने के कारण सस्ते में मंडी ले जाकर धान को बेच रहे हैं।कम रेट में धान बेचने के कारण किसानों को पूरे प्रदेश में लगभग 1 हजार करोड़ की आर्थिक क्षति होगी, इसके अलावा एक माह तक मौसम, पक्षी चूहों आदि से कटे फसल की सुरक्षा करने में किसानों को लगभग 500 करोड़ रूपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे इस प्रकार छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार को धान बेचने वाले लाखों किसानों को लगभग 1500 करोड़ रूपयों की आर्थिक क्षति हो सकती है।
विष्णु लोधी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे कैसे “किसान हितैषी” हैं जो किसानों को ही 1500 करोड़ की क्षति पहुंचाने पर आमादा हैं ? कांग्रेस सरकार किसान हितैषी नहीं बल्कि किसान विरोधी है।विष्णु लोधी ने कहा पिछले बार जो धान खरीदी हुई है उसका राशि अभी भुगतान नहीं हुआ है सामने दीपावली का त्यौहार है लोग त्यौहार कैसे मनाएंगे ऊपर से सरकार 1 नवंबर से धान खरीद नहीं कर रही है।किसानों के जेब में पैसा नहीं है यह कैसी सरकार है जो किसानों के साथ न्याय नहीं अन्याय कर रही है। जिसके चलते किसानों को शारीरिक, मानसिक, यंत्रणा झेलनी पड़ रही है। इसका जिम्मेदार कौन?
विष्णु लोधी
जिला अध्यक्ष
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे
जिला राजनांदगांव