गृहमंत्री को काला झंडा दिखाने निकले जोगी कांग्रेसी गिरफ्तार

डोंगरगांव. अजीत जोगी युवा मोर्चा के लोकसभा अध्यक्ष अमर गोस्वामी के मार्गदर्शन में डोंगरगांव शहर अध्यक्ष टिंकू देवांगन , लोकसभा उपाध्यक्ष करण साहू व लोकसभा महासचिव पंकज परतेती के संयुक्त नेतृत्व में आज डोंगरगांव में छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी का आगमन होने की जानकारी पा कर जोगी कांग्रेसी काला झंडा लेकर प्रदर्शन करने वाले थे किन्तु पुलिस प्रशासन गैंदाटोला के द्वारा उन्हें घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। लोकसभा अध्यक्ष अमर गोस्वामी ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज अपराध का गढ़ बन गया है ,और लगातार हमारे जिले राजनांदगांव में शराब तस्करी, महिलाओं पर अत्याचार, बाल अपराध , और चाकू बाज़ी की घटना बढ़ी है किन्तु गृहमंत्रालय के द्वारा अभी तक इन अपराधों में कोई भी संतोष जनक कार्यवाही नहीं की गई है।जो कि आम जनता के लिए चिंता का विषय है। इसी कारण आज माननीय गृहमंत्री जी को काला झंडा दिखाने निकले थे किन्तु भारी पुलिस बल के द्वारा मुझे और मेरे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। शहर अध्यक्ष टिंकू देवांगन ने कहा कि हमारे शहर डोंगरगांव में लगातार शराब तस्करी की घटना के साथ साथ गौ तस्करी की भी घटना बहुत बड़ गई है और सट्टा पट्टी और अवैध गांजा की तस्करी भी बढ़ी है किन्तु छत्तीसगढ़ सरकार इसे रोकने में पूरी तरह फेल नजर आ रही है। लोकसभा महासचिव पंकज परतेती ने कहा कि अपराध इतनी बढ़ गई है छत्तीसगढ़ में की सरकार पूरी तरह विफल है इसे काबू करने में। गिरफ्तारी देने में प्रमुख रूप लोकसभा अध्यक्ष अमर गोस्वामी, शहर अध्यक्ष टिंकू देवांगन, लोकसभा उपाध्यक्ष करण साहू, लोकसभा महासचिव पंकज परतेती , जीतू मंडावी, लेखराम कुर्राम, राजू मंडावी, राजा यादव आदि कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए।





