रांची में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष,राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर ओरांव का मार्गदर्शन मिला

रांची:-आगामी 23 व 24 को राँची में भाजपा अनुसुचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आवश्यक बैठक रखी गयी है,इस कार्यक्रम में आगामी रणनीति तय करने के लिए आज रांची में इस वर्ग के प्रमुख पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक रखी गयी जिसमे पूरे देश मे आगामी चुनाव में इस वर्ग से आरक्षित सभी सीटों पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देकर ज्यादा सीट पर विजयी दर्ज की जाए इसकी चिंता की गई तथा एक महत्वपूर्ण विषय यह रहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग में हो रहे तेज़ी से धर्मान्तरण को कैसे रोका जाए खासकर गैर भाजपा शासित प्रदेशों में इसपर भी गम्भीर विचार किया गया तथा इस पर सभी प्रदेशो में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की मण्डल टीमो को बूथ लेवल तक ध्यान रखकर इस पर लगाम लगाया जॉना चाहिए ऐसे विचार सभी वरिष्ठजनों से प्राप्त हुआ,देश भर में चल रहे अमृत महोत्सव पर भी चर्चा की गई !
कल से यहां राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रखी गयी है इसमे भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के अन्य नेताओं का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा !
आज की इस प्रमुख कार्यकर्त्ताओ की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी एल संतोष जी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर ओराँव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलभान सिंह,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप,महेश गागड़ा,छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व राजस्थान के सह प्रभारी श्रीकान्त सोमावार,सत्यनारायण सिंह,श्रीमती विद्या सिदार, सभी प्रदेश अध्यक्ष,सभी संगठन प्रभारी व सह प्रभारी शामिल हुए !

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button