हिरमी में आयुष्मान कार्ड का निःशुल्क वितरण


हिरमी के राजपूत आनलाईन सर्विसेंस में आयुष्मान कार्ड का निःशुल्क वितरण किया जा रहा हैं , जिसमें लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है । आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और डॉ . खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहितों को लाभ देने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा आयुष्मान अभियान का क्रियान्वयन किया गया है । जिसमें प्राथमिकता अंत्योदय वाले राशन कार्ड धारी परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये एवं अन्य राशन कार्ड धारी परिवारों को 50 हजार तक की चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी जो कि राज्य के किसी भी पंजीकृत निजी एवं शासकीय चिकित्सालय में प्रदान की जाती है । अधिक से अधिक परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा आपके द्वार आयुष्मान अभियान चलाया गया , जिसके लिये राजपूत ऑनलाइन सर्विसेस हिरमी को अधिकृत किया गया है संचालक तनमय सिंह राजपूत ने बताया कि आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने की सूचना हितग्राहियों को दी जा रही है उन्होनें समस्त नागरिकों से अपिल की जल्द से जल्द सेंटर में आकर आयुष्मान कार्ड प्राप्त करें एवं 30 अक्टूबर तक समस्त आयुष्मान कार्ड मुफ्त वितरण का लक्ष्य रखा गया है नागरिकों के व्यक्तिगत पहचान हेतु आधारकार्ड व मोबाईल नम्बर सहित सेंटर में आना होगा । हितग्राही सेंटर से ही पुनः बायोमेटिक ऑथेंटीकेशन एवं ओटीपी उपरांत पीव्हीसी आयुष्मान कार्ड निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे ।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button