गरियाबंद- शैलेन्द्र की एक दिन की कलेक्टर बनने की इच्छा हुई पूरी

गरियाबंद – आज गुरुवार को गरियाबंद के एक दिन की कलेक्टर बनने का शैलेन्द्र ध्रुव की सपना पूरा हो गया। गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक के मेडकीडबरी का एक बच्चा शैलेन्द्र ध्रुव जिसकी उम्र 16 साल है और वह लाईलाज बिमारी प्रोजेरिया से जूझ रहा है उन्होंने कलेक्टर बनने की इच्छा जाहिर की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बच्चे की इच्छा को पूरा किया आज शैलेन्द्र कुमार ध्रुव शेडो कलेक्टर जिला कार्यालय पहुंचे यहां कलेक्टर निलेश क्षीरसागर से उन्होंने मुलाकात किया और सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने रायपुर रवाना हो गए। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल,अपर कलेक्टर जे आर चौरसिया,छुरा एसडीएम शीतल बंसल, जनपद पंचायत सीईओ रूचि शर्मा व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.

