श्री योग वेदांत सेवा समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया शरद पूर्णिमा पर्व

डोंगरगढ़ – शरद पूर्णिमा श्री योग वेदांत सेवा समिति के व्दारा श्रद्धा के साथ मनाया गया। शरदोत्सव का खास उल्लास समिति के संरक्षक विष्णु लोधी के निवास पर दिखाई दिया। जहां आधी रात तक भजन कीर्तन किया गया एवं आधी रात को ठाकुरजी चांदनी में विराजे एवं खीर का भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। शरद पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर समिति के द्वारा दिन भर खास तैयारी की गई। शाम को खीर बनाकर मध्यरात्री में ठाकुर जी को भोग लगाया गया। तत्पश्चात खीर का वितरण सभी को किया गया। समिति के संरक्षक विष्णु लोधी ने समिति के सदस्यों को शरद पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि, शरद पूर्णिमा की रात में जो लोग जागकर माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं, उस पर माता लक्ष्मी जी की विशेष कृपा होती है। मान्यता है कि माता लक्ष्मी को खीर बहुत प्रीय है। इसलिए शरद पूर्णिमा को माता को खीर का भोग लगाया जाता है। माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से धन प्राप्ती के प्रबल योग बनते हैं। विष्णु लोधी ने कहा मान्यता यह भी है कि शरद पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है, इसलिए पूर्णिमा की चांदनी में खीर बनाकर खाने का विधान है। इस अमृततुल्य खीर खाने से बहुत सारे बीमारियों का नाश होता है। यही कारण है कि लोग शरद पूर्णिमा पर घर-घर में खीर बनाकर माता लक्ष्मी एवं ठाकुरजी को भोग लगाया जाता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समिति के संरक्षक विष्णु लोधी, अध्यक्ष राम कुमार देवांगन, उपाध्यक्ष गणेश साहू,सह कोषाध्यक्ष कृष्णा वर्मा,सचिव नम्मू साहू, सह सचिव घना राम साहू, युवा सेवा संघ के अध्यक्ष भगवती वर्मा, ऋषि प्रसाद प्रभारी राजू वर्मा, त्रिलोक सहारे, जीवन भाई,आदि बड़ी संख्या में साधक साधिका उपास्तिथ रहे।
विष्णु लोधी
संरक्षक
श्री योग वेदांत सेवा समिति
डोंगरगढ़
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




