माता का जवारा विसर्जन बड़े धूम धाम से निकाली गई…

माता का जवारा विसर्जन
जवारा विसर्जन सरायपाली उड़िया पारा नवदुर्गा पूजा समिति के द्वारा आज बड़े धूमधाम से माता का जवारा और मूर्ति विसर्जन झांकी निकाली गई। जिसमें जवारा का विसर्जन के साथ साथ झांकी निकाली गयी। कोरोना काल के कारण दुर्गा पूजा लोक मन मुताबिक नहीं मना पा रहे थे। लेकिन वर्तमान में स्थिति को देखते हुए शासन के गाइडलाइन अनुसार लोगों ने बड़े धूमधाम से आदिशक्ति मां दुर्गा का पूजा करने के लिए जगह-जगह मंदिरों में सार्वजनिक दुर्गा समितियों के द्वारा माता दुर्गा का पूजन बड़े धूमधाम से मनाया गया व भंडारा का भी प्रबंध किया गया था। 9 दिन तक लोगों ने बड़े उत्साह से माता के उपवास के साथ माता के भजन, कीर्तन, नाच, गाना करते हुए माता की पूजा की है। आज लोगों ने माता का विसर्जन करने के लिए नगर में जवारा, कलर्स, मूर्ति को लेकर विसर्जन करने के लिए पूरे नगर का भ्रमण करते हुए शिव मंदिर तलाव में विसर्जन किया गया। यह दृश्य को देखकर लोग बड़े उत्साह नजर आ रहे थे, क्योंकि कई दिनों के बाद ऐसा दृश्य लोगों को पुनः देखने के लिए मिल रहा है। नगर में कई मंदिरों के साथ ही दुर्गा समितियों के द्वारा भी अलग-अलग मोहल्लों में दुर्गा पूजन का कार्यक्रम किया गया है। जिसमें सभी धर्म प्रेमियों ने आगे बढ़कर इस पावन कार्य में सहयोग प्रदान किया। समिति के लोग सभी लोगों को मन से शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी प्रकार का सहयोग की आशा कर रहे हैं। आदिशक्ति मां जगदंबा सबकी मनोकामना पूर्ण करें।
चिराग की चिंगारी बजरंग लाल सेन..




