नक्सलियों ने BSF जवानों पर किया हमला, माइंस एरिया में दे रहे थे सुरक्षा, दागा रॉकेट लॉन्चर, फोर्स ने दिया मुहतोड़ जवाब

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार देर रात अचानक BSF के जवानों पर हमला बोल दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि जवान माइंस इलाके में सुरक्षा के लिए तैनात थे। इस बीच जंगल की ओर से अचानक नक्सली पहुंच गए। उन्होंने पहले जवानों पर रॉकेट लॉन्चर दाग दिया, फिर उनपर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। वहीं, जवानों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों की जवाबी कार्रवाई के कारण नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग गए। यहां दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक फायरिंग चलती रही। लेकिन यह बड़े ही राहत की बात है कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। नारायणपुर SP उदय किरण ने इस घटना की पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार, नारायणपुर-कांकेर जिले के बॉर्डर इलाके में धुर नक्सल प्रभावित रावघाट के अंजरेल की पहाड़ियों में जवान सुरक्षा दे रहे थे। जवान सर्चिंग के लिए कैंप से इलाके में निकले थे और माइंस इलाके में सुरक्षा दे रहे थे।। इस दौरान पहले से ही घात लगाकर बैठे माओवादियों ने फोर्स पर हमला कर दिया।BSF के जवान मुठभेड़ खत्म होने के बाद इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि जिस ओर से नक्सलियों ने फायरिंग की थी उसी ओर अब फोर्स सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ रही है। वहीं, जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी सर्चिंग के बाद मिल पाएगी।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




