बस्तर का दशहरा हिन्दुस्तान में सबसे अलग और अनुठा लखमा तेतरखुटी के दुर्गोत्सव में शामिल हुए प्रभारी मंत्री

जगदलपुर भगवान राम ने रावण को मार कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया है हमेशा सच्चाई की जीत होती है देवी दुर्गा भी शक्ति की देवी है जो राक्षसों का संहार करती है बस्तर का 75 दिन तक चलने वाला दशहरा पूरे हिन्दुस्तान में अलग और अनुठा है यहां दुर्गोत्सव में उपस्थित सभी लोगों की खुशहाली और उन्नति के लिए नवरात्र और दशहरा की शुभकामनाएं देता हूं प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने शुक्रवार की रात शहर के तेतरखुटी में दुर्गोत्सव समिति के आमंत्रण पर पहुंचकर अपने संबोधन में यह बात कही उन्होंने नन्हें बच्चों की प्रस्तुति से खुश होकर कहा कि बस्तर में कलाकारों की कमी नहीं है मेरे कोंटा क्षेत्र का बालक सहदेव पूरे हिन्दुस्तान में धुम मचाकर नाम कमाया यहां हर गांव और क्षेत्र में प्रतिभाएं लगातार अपनी मेहनत और कला से बस्तर का नाम रोशन कर रही है

आज कल हर हाथ में मोबाईल और हर घर में टीवी है जिससे हर तरह की जानकारी लोगों को मिल रही है पहले ऐसा नहीं था उन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों का कर्जा माफ और 2500 रूपये क्विंटल में धान खरीदा जो हिन्दुस्तान में ऐसा करने वाली पहली सरकार है

आज जो दशहरा और नवरात्र में चारों ओर खुशहाली दिख रही है इसका उदाहरण है क्योंकि सभी तरफ लोग आगे बढ़कर खुश हैं उन्होंने देवी दुर्गा प्रतिमा का दर्शन कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ वासियों की खुशहाली की कामना की इस मौके पर पार्षद नेहा धु्रव और कमलेश पाठक, दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष छोटू धु्रव, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, सोहन सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button