सेवा और समर्पण अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा में किया 218 लोगों ने प्रवेश

सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत करपावड मंडल के जेबेल ग्राम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 218 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप ने कहा दीनदयाल उपाध्याय पिछली सदी के सबसे बड़े विचारको में से एक है। उनका अर्थ दर्शन समाज को सशक्त करने के लिए उनकी नीतियां उनका दिखाया अंत्योदय का मार्ग आज भी जितना प्रासंगिक है उतना प्रेरणादाई भी है सभी भाजपा में प्रवेश किये कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं, पूर्व विधायक डॉ सुभाउ कश्यप ने कहा जिस विचार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने लाया उस विचार को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में अपनाया, भाजपा के कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय जी के मार्ग पर चलकर इस देश को परम वैभव के शिखर पर ले जाने का संकल्प कार्यकर्तों ने लिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा हर गरीब भाई बहनों तक चावल पहुंचाने का काम भाजपा ने किया है कोई भूखा ना सोए इसकी चिंता भाजपा ने किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंतिम व्यक्ति पर खड़ा उस गरीब की सेवा करना हमारा दायित्व होना चाहिए, इस विचार को लेकर हमारे कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। करपावंड मंडल अध्यक्ष परिस राम बेसरा ने कहा कांग्रेस से त्रस्त होकर 218 लोगो ने भाजपा में प्रवेश किये जिसमे गीता कश्यप, हरीश चंद्र कश्यप,गंगाराम कश्यप,बुदाय कश्यप,गोविंद कश्यप,रुकमणि कश्यप,साजु राम बघेल,मंचित बघेल,मोमोदई बघेल,शिव लाल देवांगन सहित 218 कार्यकर्ता ने प्रवेश किया।आने वाले समय मे विधानसभा में भाजपा की जीत निश्चित है।संचालन पुलकेश्वर पाण्डे ने किया,आभार सूद राम कश्यप ने किया।
इस गरिमामई कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी सहित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप, बस्तर विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ सुभाउ कश्यप, बीजापुर विधानसभा के पूर्व विधायक राजा राम तोड़ेम, मंडल अध्यक्ष फरीश बेसरा, मनीराम कश्यप, अर्जुन पांडे, डॉ बी.एस.राजपूत,लच्छिन यादव, खितेश मौर्य, विश्राम दीवान, पुलकेश्वर पांडे, नंदलाल देवांगन सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्थित थे साभार…
पवन कुमार नाग बस्तर…
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




