मयूरेश साहू ने थामा जनता कांग्रेस का दामन

जनता कांग्रेस की नीतियों और पार्टी के राष्ट्रीय श्रीमती रेणु जोगी, प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी और जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए आज कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय मेवा लाल साहू के सुपुत्र, मयूरेश साहू, ने जनता कांग्रेस में विधिवत प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की.
जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने दिलाई मयूरेश साहू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता
डोंगरगढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की नीतियों और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेणु जोगी, प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी एवं जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए आज डोगरगढ़ कांग्रेस कमेटी के विधि प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष , 8 बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रहे , 6 बार साहू समाज के तहसील अध्यक्ष रहे स्वर्गीय श्री मेवा लाल साहू जी के सुपुत्र मयूरेश साहू ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का दामन थामा। जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने दिलाई मयूरेश साहू को पार्टी की विधिवत प्राथमिक सदस्यता। इनका स्वागत करते हुए विष्णु लोधी ने आशा जताई कि आने वाले समय में वे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी की बड़ी ताकत बनेंगे और भाजपा कांग्रेस को हराने में सहयोगी की भूमिका में होंगे।कल डोगरगढ़ में दिनांक 14 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी जी की उपस्थिति में मयूरेश साहू का स्वागत होगा।
भवदीय
विष्णु लोधी
जिला अध्यक्ष
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे
जिला राजनांदगांव
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




