शिक्षक उमेश देवांगन 23 वर्षीय ने की फांसी लगाकर आत्महत्या।

बकावंड ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत जैबेल साहूकार पारा निवासी उमेश देवांगन 23 वर्षीय
पिता टोपी राम देवांगन घर के पीछे में की आत्महत्या उमेश देवांगन शिक्षक के पद पर प्राथमिक पाठशाला बनिया गांव में पर कार्यरत थे।
अचानक जब सुबह 5:00 बजे परिजनों के द्वारा उमेश देवांगन को फांसी के फंदे पर देखकर परिजनों में मातम की लहर छा गई और इसकी सूचना थाना करपावंड को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों एवं परिजनों के द्वारा पूछताछ की गई। परिजनों के द्वारा कहा गया कि इनकी किसी प्रकार की मानसिक स्थिति खराब नहीं थी ना तो किसी का दबाव था। सरल स्वभाव के थे इतनी बड़ी घटना को अंजाम देना दुख की विषय है
इस तरह की बातें परिजनों के द्वारा कहा गया। करपावंड थाने में मर्ग कायम किया गया और पोस्टमार्टम कर मृतक की लाश को दह संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा गया । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कहा गया कि उमेश देवांगन सरल स्वभाव के थे तो आत्महत्या करने की वजह क्या थी इस तरह की घटना संदेह को प्रतीत करती है। पुलिस के द्वारा मृतक का मोबाइल जप्त कर मोबाइल ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है हो सकता है कि मौत के रहस्य की गुत्थी उसी मोबाइल के माध्यम से सुलझ जाए खबर परलिखे जाने तक पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है शिक्षक एवं ग्रामवासी उमेश के सरल स्वभाव होने के कारण काफी दुखी है।
पवन कुमार नाग की रिपोर्ट बस्तर से 6268766037




