भाजपा अध्यक्ष साय का बयान खिसयाई बिल्ली खंबा नोचे के समान – विभा

रायपुर : 7 अक्टूबर 2021।

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव श्रीमती विभा साहू ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा नवरात्रि पर्व में तीन दिवसीय ऐतिहासिक आयोजन करने पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय जी के द्वारा विरोधाभाषी बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा श्री साय का यह बयान खिसियाई बिल्ली खंबा नोचे के समान है। प्रभु राम के नाम पर वोट की राजनीति करने वालों से राम भक्त होने की सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है, भगवान राम के नाम पर 15 साल छत्तीसगढ़ में राज करने वाले भारतीय जनता पार्टी को प्रायश्चित करना चाहिए जिन्होंने छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धार्मिक धरोहर माता कौशल्या के जन्म स्थल को गुमनामी के अंधेरे में रखा था और आज जब भूपेश सरकार ने भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में कोरिया जिले से लेकर सुकमा तक 2260 किलोमीटर का ऐतिहासिक राम वन गमन पथ पर्यटन परिपथ विस्तार योजना कर इतिहास कार्य
किया जा रहा है इससे भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह बौखला गई है और उल जुलूल बयान बाजी कर रही है ।
विभा साहू ने कहा भगवान राम के नाम पर तीन बार छत्तीसगढ़ में सत्तासीन होने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने माता कौशल्या मंदिर में एक ईंट भी नहीं रखी और जब छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के द्वारा प्रभु राम की माता कौशल्या के जन्म स्थल को ऐतिहासिक पहचान दी जा रही है, छत्तीसगढ़ को गांधी जी के सपनों का राम राज्य स्थापना करने जा रहे हैं, जहां सभी जाति धर्म वर्ग का विकास हो रहा है ऐसे में मुद्दाविहीन प्रदेश की भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। जिस काम को भारतीय जनता पार्टी ने अपने 15 साल में नहीं कर सकी उसे छत्तीसगढ़ व भारत की सभ्यता व संस्कृति को जीवंत रखने वाले मुख्यमंत्री जिन्होंने अपने पौने तीन वर्ष के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ का नाम विश्व पटल पर अंकित किया है। जिससे भाजपा की नींद हराम है।