ग्राम पंचायत कोनकोना मैं आम सभा गांव में पूर्ण शराबबंदी की रखी गई बैठक

दिनांक 06/10/2021 को दिन बुधवार को समय प्रातः 9:00 बजे करगी, कांजी हाउस चौक मैं समस्त ग्राम के महिला, पुरुषों की आमसभा का आयोजन हुआ जिसमें ग्राम के बच्चे बड़े बूढों की शराब महुआ दारू, गांजा की लगी लत को छुड़ाने के संबंध में गहन विचार विमर्श कर यह ठोस निर्णय लिया गया कि ग्राम में आज दिनांक से किसी भी प्रकार की नशा की चीज महुआ दारू, गांजा बनाने या बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। क्योंकि परिवार और ग्राम की विकास की मुख्य बाधा नशाखोरी ही है। जिस परिवार या व्यक्ति द्वारा इस निर्णय के विरुद्ध उल्लंघन किया जावेगा उसे ग्राम में ही दंडित कर जुर्माना राशि 5000 (पांच हजार रुपये) वसूल किया जावेगा जुर्माना राशि नहीं पटाने पर ग्राम के समस्त सामाजिक, धार्मिक या अन्य किसी भी तरह की आवाजाही में ऐसे लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा। जो भी परिवार ऐसे लोगों का हकदार होगा वह भी इस जुर्माना का हकदार होगा, और गांव में जो व्यक्ति शराब पीकर उदंडता, यह गाली बकते किसी से लड़ाई झगड़ा करता है तो उससे भी जुर्माना राशि लिया जावेगा एवं कढ़ाई से ऐसे शराबी लोगों के ऊपर कार्यवाही किया जावेगा, यह निर्णय ग्राम आम सभा में उपस्थित सभी ग्रामीणों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।

शराबबंदी में मुख्य रूप से निगरानी करने समिति का गठन किया गया जो इस प्रकार है –
महिला निगरानी समिति

  1. श्रीमती अमिता राज – (सरपंच) अध्यक्ष
  2. श्रीमती बुधवारो भाई-उपाध्यक्ष
  3. रवि कुमारी-सचिव
  4. श्रीमती ज्योति कंवर-उप सचिव
  5. श्रीमती कविता मरकाम-वंदना समूह
  6. श्रीमती कमला बाई-बमलेश्वरी
  7. श्रीमती संजन कंवर-गिडीरानी
  8. श्रीमती जयंती कंवर-बांगो दाई
  9. श्रीमती पुनीता – गोंडवाना
  10. श्रीमती बृहस्पति-प्रगति समूह
  11. श्रीमती सुलोचना-जयबरंग
  12. श्रीमती महंत-प्रेरणा
  13. श्रीमती नोनी बाई-पिया समूह
  14. श्रीमती रीता बाई-दुर्गा समूह
  15. श्रीमती अलका देवी- जागृत
  16. श्रीमती रमा-प्रगति
  17. श्रीमती वेद कुंवर-तुलकी
  18. श्रीमती रामशिला-आरती
  19. श्रीमती महंत- जय अंबे
  20. श्रीमती सुरतिया-
  21. श्रीमती दिलबाई-हिंदू समूह
  22. श्रीमती रामशिला-ओम समूह

पुरुष निगरानी समिति-
भारत, जनक माखन कंवर, मिथिलेश कंवर, शिरिशपाल, विनोद, विश्राम, मनोतर, पुनीराम चित्र पाल, सत्यनारायण, जय सिंह, संजय कंवर, भोले, देवनारायण, रामायण, प्रताप सिंह विश्राम, ननकी कवर, जगतराम पंच, सुरेंद्र, कृपाल, रोशन शत्रुघन पंच, सहेत्त।

कोरबा कटघोरा से साहिल वर्मा की रिपोर्ट….

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button