बढ़ती हुई महगांई के विरोध में बेमेतरा जिला में जंगी प्रदर्शन साईकिल एवं बैलगाड़ी गाड़ियों से निकली रैली केन्द्र के खिलाफ जमकर बोला हल्ला


केन्द्र सरकार बढ़ती महगांई पर अंकुश नहीं लगा पा रही है – बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा

केन्द्र की मोदी सरकार की नीति एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के तत्वधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी श्री चंदन यादव जी हुए रैली में शामिल, बेमेतरा विधायक श्री आशीष छाबड़ा जी एवं संसदीय सचिव श्री गुरदयाल बंजारे जी व जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष बंसी पटेल सहित जिले के हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए शामिल केंद्र के मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी…
बेमेतरा जिले के जिला मुख्यालय में नवागढ़ चौक पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर रैली का किया शुभारंभ और की केंद्र सरकार के खिलाफ आगाज जिला मुख्यालय के नवागढ़ चौक से नया बस स्टैण्ड होते हुए ग्रीन सिग्नल चौक से विश्रामगृह होते हुए कांग्रेस भवन में पहुंची रैली जिला कांग्रेस भवन में इस अवसर पर विधायक श्री आशीष छाबड़ा जी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को कुंम्मकरणीय नीद से जगाना है,बढ़ती कीमतों के निर्णय को केन्द्र सरकार वापस ले केन्द्र सरकार बढ़ती महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पा रहे है,आम जनता के सामने आर्थिक समस्या खड़े हो रही है,आम जनता का खर्च बढ़ चुका है,आम आदमी के जेब पूरी तरीके से खाली हो रहा है, कांग्रेस की सरकार में 105 डॉलर बैरल में कच्चा तेल आता था जिस समय 55 से 60₹ डीजल पेट्रोल मिलता था वही आज 55 डॉलर प्रति बैरल आ रहा है जहां पर 100 ₹ पार कर दिए हैं

हमारे विशेष संवाददाता लालजी वर्मा की खास रिपोर्ट…..
