काँग्रेस के एक बड़े नेता को फेसबुक में दोस्ती कर अश्लील बातें कर वीडियो बनाकर ब्लेकमेंलिंग कर 14 लाख रुपये लूट
काँग्रेस के एक बड़े नेता को फेसबुक में दोस्ती कर अश्लील बातें कर वीडियो बनाकर ब्लेकमेंलिंग कर लुटे 14 लाख रुपये
कई नामों से फर्जी फेसबुक आई डी बनाकर ब्लैकमेलिंग कर युवक से 14 लाख लूटने का मामला, मामले में 02 युवती सहित एक युवक गिरफ्तारजांजगीर चाँपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में लोकप्रिय नेता रेशम लाल बर्मन काँग्रेस अजा विभाग के मौत से उठा पर्दा, लोग कोरोना से मौत होने की बात समझ रहे थे, असल हकीकत आई सामने
दरअसल रेशम लाल बर्मन जो कि काँग्रेस अजा विभाग में जांजगीर चाँपा जिले के उपाध्यक्ष थे
उन्हें शोशल मीडिया जैसे फेसबुक चलाना उतना आता नही था इस बीच फेसबुक में राजकुमारी नाम की लड़की ने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर दोस्ती कर ली, इस बीच राजकुमारी ने अपना पिक जिस पर निशा लिखा हुआ था उसे रेशम लाल बर्मन को भेजा फिर बात व्हाट्सएप तक आ गई और अश्लील बातें शुरू हो गई
लड़की ने पूरा प्लानिंग करके रुपये के लिए धमकी और ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया और धीरे धीरे 14 लाख रुपये ऐठ लिए
ये सभी आरोपी रायगढ़ और उड़ीसा के रहने वाले हैं जिनमें 2 युवती हैं और एक युवक हैं
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया श्रीमति सोनीलता बर्मन पति स्व. रेशम लाल बर्मन उम्र 37 वर्ष ग्राम सेमरा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चाम्पा ( छ.ग. ) दिनांक 23.06.2021 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके पति स्व रेशम लाल बर्मन की मृत्यु दिनांक 17 मई 2021 को स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से हो गई थी,मृत्यु से पहले उनके पति बताये थे कि उनकी चेटिंग फेसबुक व व्हाटसएप के माध्यम से निशा उर्फ राजकुमारी नाम की लड़की से होती थी बाद में निजी बातें भी होने लगी जिसे निशा उर्फ राजकुमारी अश्लील विडीयो बनाकर यूट्यूब एवं अन्य चैनल पर वायरल करने की धमकी देकर माह दिसंबर 2020 से माह मई 2021 तक चौदह लाख रूपये की ठगी किये है तथा और पैसो की मांग कर रहे हैं कि रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 243 / 21 धारा 384,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था । आरोपीयों की पतासाजी हेतु टीम बना कर भेजा गया था जो आरोपी 01 सुजाता बोहिदार पति राधेश्याम बोहिदार उम्र 33 वर्ष 02 विजय रात्रे पिता संतुराम रात्रे उम्र 31 साल साकिनान वार्ड क्रमांक 08 सिद्धी विनायक कालोनी रायगढ़ सिटी कोतवाली रायगढ ( छ.ग. ) . 03 रंजीता बोहिदार पिता स्वं दशरथी बोहिदार उम्र 31 साल ग्राम उडर थाना देवगांव जिला बलांगीर उडीसा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो अपराध करना स्वीकार किए तथा रेशम लाल बर्मन से ठगी किये पैसो को अपने घर बनाने , गाडी खरीदने व अन्य कामो में खर्च करना बताये हैं । आरोपीयो के कथन के अनुसार आरोपीयो से दो नग मोबाईल, 03 नग भारतीय स्टेट बैंक का पास बुक , 02 नग आईडीएफसी बैंक का पास बुक , 04 नग एटीएम कार्ड , एक नग मोटर सायकल राईनफिल्ड क्लासिक कपनी, एक सेमसंग कंपनी का 32 जी बी मेमोरीकार्ड , 10 नग अलग अलग कंपनी का सिमकार्ड जुमला किमती 170000 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । प्रकरण के आरोपीयो 01 सुजाता बोहिदार पति राधेश्याम बोहिदार उम्र 33 वर्ष 02 विजय रात्रे पिता संतुराम रात्रे उम्र 31 साल साकिनान वार्ड क्रमांक 08 सिद्धी विनायक कालोनी रायगढ़ सिटी कोतवाली रायगढ़ ( छ.ग . ) . 03 रंजीता बोहिदार पिता स्वं दशरथी बोंहिदार उम्र 31 साल ग्राम उडर थाना देवगांव जिला बलांगीर उड़ीसा को दिनांक 04.10.2021 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 05.10.2021 को न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है ।
देवेश सिंह राठौर टीआई थाना नवागढ़