रायपुर: युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी सहित उप्र मुख्यमंत्री योगी का पुतला दहन किया, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मिश्रा के पुत्र की जल्द गिरफ़्तारी की मांग
रायपुर. राजधानी रायपुर में युवा कांग्रेस ने मंगलवार को शंकर नगर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय राज्य गृह मंत्री अजय मिश्रा सहित उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सार्थक शर्मा ने बताया कि लगातार भाजपा सरकार किसानों की हत्या कर रही है ,और इतना ही नही हमारी पार्टी की आलाकमान माननीय प्रियंका गांधी जी को बिना किसी जुर्म के गिरफ्तार करने के साथ ही आज जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया,इससे भाजपा शासन का तानाशाही रवैय्या साफतौर पर नज़र आता है।शर्मा ने कहा कि किसानों की हत्या करने वाले केंद्रीय राज्य गृह मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र को अब तक गिरफ़्तार नहीं किया गया है, अगर उसकी गिरफ़्तार नहीं हुई तो उत्तरप्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलकर युवा कांग्रेस किसानों के परिवारों को न्याय दिलवाएगी व इस प्रकार के जो कृत्य भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा किया है रहा है, इसका खामियाजा उन्हें आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा जिसमे जनता भाजपा को सिरे से नकारेगी।पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से प्रकाश साहू, मनीष गयकवादज़ यादराम निषाद ,मुकेश सोना, कमलेश वर्मा ,आकाश निर्मलकर, राजेश टंडन,प्रवीण साहू मौजूद रहे।

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




