*छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष और राजप्रधान का चुनाव 31 अक्टूबर को*
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी के केंद्रीय अध्यक्ष और 10 राज प्रधान के चुनाव के लिए आचार संहिता लागू कर दी गयी है। केन्द्रीय अध्यक्ष एवं 6 राज के राजप्रधान पलारी, बलौदाबाजार, तिल्दा, धमधा, दुर्ग, रायपुर का चुनाव 31 अक्टूबर 2021 को सरदार वल्लभ भाई पटेल जन्मतिथि पर समय 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी।
विगत 03 अक्टूबर को वर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर की अध्यक्षता में सामाजिक भवन नरदहा में बैठक आहुत किया गया। इस बैठक में बिंदुवार सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया समाजिक कार्यवाहियों एवं संवैधानिक स्थिति पर जिन 4 समाजिक व्यक्तियों को प्राथमिक सदस्यता से वंचित कि श्रेणी में रखा गया था। उनके द्वारा केन्द्रीय सदन के सम्मुख निवेदन करने पर केन्द्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय सदन ने समाज की मुख्य धारा में श्री उमाकांत वर्मा, श्री सुरेश कुमार वर्मा, श्री राजेन्द्र वर्मा, श्री दशरथ लाल वर्मा (राजप्रधान धरसींवा)को शामिल करने की अनुशंसा की।
इसके साथ ही आज से चुनाव अचार संहिता 10 राजों में आज से लागू हो गयी है।सभी राज में चुनाव संबंधी बैठक ही आयोजित रहेगी। किसी प्रकार की प्रकरण एवं समाजिक कार्य अमान्य होगा।
पूर्व में वैश्विक महामारी कोविड -19 के कारण चुनाव स्थगित थी,निर्वाचन संबंधित प्रकिया वही से शुरू होगी। सभी प्रत्याशी केन्द्र एवं राज यथावत रहेंगें। तात्कालिन चुनाव क्रम में बुथ स्तर के हमारे समाजिक संचालकों की समीक्षा कर सूची एक बार प्रमाणित करने की बात केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा कही गयी है।इस प्रमाणित सूची को 10 अक्टूबर तक मुख्य चुनाव अधिकारी समक्ष प्रेषित करने कहा गया है। यथास्थिति चुनाव मतदान सूची भी रहेगी । चुनाव नियमावली पूर्व की भांति लागू होगी । उन्हीं के आधार पर चुनाव प्रकिया संचालित होगा व कार्य सुचारू रूप से होंगें, जिसके लिए ग्राम प्रमुख, क्षेत्र प्रधान, बुथ अधिकारी को दिशा निर्देश, 5 संरक्षक को 2-2 राज में समीक्षा बैठक लेकर पूर्ण जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी को देने कहा गया है। राज के राजप्रधान/मुख्य रिर्टनिंग अधिकारी तिथि सुनिश्चित कर संरक्षक को सूचित करें।
सरंक्षक में श्री विजय बघेल अर्जुनी (बलौदाबाजार), श्री सीताराम वर्मा (पाटन दुर्ग), श्री डॉ. ध्रुव कुमार वर्मा (रायपुर धरसींवा), श्री मन्नूलाल परगनिहा (धमधा चंदखुरी), श्री विपिन बिहारी वर्मा (पलारी तिल्दा) का नाम रखा गया है।
सरलीकरण चुनाव प्रणाली के नियम एवं शर्ते पूर्व की भांति लागू रहेगी। सभी राज में चुनाव की समाग्री पहुंच गयी है,उसे बुथ के हिसाब से बंडल बनाकर व्यवस्थित करें। राज के मुख्यालय की सूची तथा कार्यालय प्रभारी का मोबाईल नंबर मुख्य चुनाव अधिकारी के पास अनिवार्य रूप से अंकित कराएं।मुख्य चुनाव अधिकारी श्री अनिल नायक के पास सामाजिक आचार संहिता धारा (60) के अंर्तगत सर्व अधिकार होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर समाज संविधान के अनुसार सख्त कार्यवाही किया जाएगा। सभी मतदान केन्द्रों पर शासन के नियमानुसार कोविड-19 के निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। जैसे सेनेटाइजर, समाजिक दुरी, फेस-कवर मॉस्क, हैडवॉश का उपयोग करना अनिवार्य होगा।





