धर्मांतरण को रोकने सड़क की लड़ाई को तैयार है हम – केदार कश्यप

केशकाल –

2 दिवसीय सनातन सामाजिक सद्भावना मंच का आयोजन केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड फरसगांव के आदर्श विद्यालय में आयोजित किया गया जहां सर्व सनातन समाज द्वरा एक रुपता का संदेश देने इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया था जहां सेकड़ो की संख्या में सर्व समाज के लोग एकत्रित हुए
कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप व बस्तर महाराजा कमल चन्द भंज देव के आथित्य में सम्पन्न हुआ जहा अतिथियों का आयोजन कर्ता द्वरा भव्य स्वागत किया गया इसके साथ सभा को सम्बोधित करते हुए केदार कश्यप ने इस बेहतर कार्यक्रम को आयोजित करने हेतु समिति को बधाई दिया इसके साथ ही समाज को एक रूप में जोड़ना बहुत जरूरी है चूँकि पहले के समय था जब लोग एक जगह पर बैठ सभी वर्ग के लोग अपनी बातें रखते थे किन्तु समय के साथ साथ लगातार बदलाव आ रहा इसके साथ ही धर्मांतरण को लेकर भी लोगो को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा जिसको रोकने के लिए सर्व आदिवासी आज बस्तर संभाग एक होकर इस कूटनीति से लोगो को अवगत कराने सड़क की लड़ाई करने की बात कहीं इसके साथ ही उन्होंने सभा मे एकत्रित सैकड़ो लोगो को को धर्मांतरण की आड़ लेकर लोगो को गुमराह करने वालो पर कठोर से कठोर कदम उठाने की बात कही चुकी बस्तर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में तेजी के साथ ईसाई मिशनरी कार्य कर लोगो को 2 भाग में बाटनेके लगे है
इस अवसर पर कमल चन्द भंजदेव ने समस्त जनो को सम्बोधित करते हुए आगामी दिनों में होने वाले बस्तर दशहरा पर सभी को आमंत्रित किस इसके साथ ही उन्होने सर्व सनातन सामाजिक सद्भावना मंच की इस बेहतर सोच को मंच के माध्यम से सराहा इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बस्तर का प्रत्येक वर्ग एक दूसरे पर निर्भर है एसे में कुछ एसे तत्व है जो तोड़ने में उन सभी बुराई को दूर कर एक दूसरे के साथ मिल कर रहने की बात कही
समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक भोजराज नाग , पूर्व विधायक सेवक राम नेताम , दिनेश पोया , महाप्राण , सहित सभी समाज के जिला अध्यक्ष व अनेक जनप्रतिनिधियों सहित सेकड़ो लोग इस अवसर पर समिल्लित हुए
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
