शराब पीकर स्कूल आने वाले प्रधान पाठक मानसिंह कवर को संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर एवं उच्च अधिकारियों ने तत्काल निलंबित कर दिया

जांजगीर चांपा जिला के विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत संकुल केंद्र करही में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय करही के प्रभारी प्रधान पाठक के द्वारा 16 सितंबर दिन शुक्रवार को शराब पीकर स्कूल पहुंचे थे। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने जिसकी शिकायत शैक्षणिक जिला सक्ति के अधिकारियों के साथ जांजगीर-चांपा जिले के उच्च अधिकारियों के अलावा शिक्षा संभाग बिलासपुर के अधिकारियों से करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग किया गया था। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए शिक्षा संभाग बिलासपुर के संयुक्त संचालक ने प्रतिदिन शराब पीकर स्कूल पहुंचने वाले आदतन शराबी प्रभारी प्रधान पाठक श्री मानसिंह कंवर (शिक्षक एलबी) को निलंबित कर दिए हैं। गौरतलब है कि शैक्षणिक जिला सक्ती के विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत संकुल स्रोत केंद्र करही में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय करही के प्रभारी प्रधान पाठक श्री मानसिंह कंवर (शिक्षक- एल.बी.) निवासी ग्राम रींवापार, ब्लॉक करतला ,जिला कोरबा का रहने वाला शिक्षक ने 16 सितंबर दिन शुक्रवार को शराब के नशे में चूर होकर स्कूल पहुंचे थे । बच्चों ने इसकी जानकारी अभिभावकों एवं ग्रामीणों को दिए । इसके बाद ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने जिसकी शिकायत शैक्षणिक जिला सक्ति के अधिकारियों के अलावा जांजगीर-चांपा जिला के उच्च अधिकारियों के अतिरिक्त शिक्षा संभाग बिलासपुर के संयुक्त संचालक से शिकायत करते हुए उचित कार्रवाई की मांग किए।इसके बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी जैजैपुर विजय सिदार का टीम शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय करही पहुंचे । इस दौरान उन्होंने देखा कि प्रभारी प्रधान पाठक मानसिंह कंवर शिक्षक एलबी नशे की हालत में ऑफिस में बैठे थे । विकासखंड शिक्षा अधिकारी जैजैपुर श्री सिदार ने छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ के अन्य शिक्षकों और ग्रामीणों से प्रभारी प्रधान पाठक मानसिंह कंवर के बारे में पूछे तो उन्होंने बताया कि प्रभारी प्रधान पाठक मानसिंह कंवर हमेशा स्कूल से नदारद रहते हैं। माह में केवल तीन-चार दिन ही स्कूल आते हैं। बावजूद ये हमेशा शराब के नशे में चूर रहते हैं । तब विकासखंड शिक्षा अधिकारी जैजैपुर के द्वारा प्रभारी प्रधान पाठक मानसिंह कंवर के उक्त कृत्य को शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। तत्पश्चात बयान एवं पंचनामा बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंप देने की बात कही । तब हमने अपने अखबार में शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचा प्रधान पाठक , बी ई ओ से कहा पी लिया हूँ एक पाव नामक शीर्षक से इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया । तब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा संभाग बिलासपुर के संयुक्त संचालक के द्वारा प्रभारी प्रधान पाठक श्री मानसिंह कवर का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के विपरीत पाया गया है। इसलिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण एवं नियंत्रण नियम 1966 में दिए गए प्रावधान के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय करही के प्रभारी प्रधान पाठक श्री मानसिंह कंवर शिक्षक एल.बी. विकासखंड जैजैपुर शैक्षणिक जिला सक्ती को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री मानसिंह कंवर का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जैजैपुर जिला सक्ती निर्धारित किया गया है । निलंबन अवधि के दौरान जीवन निर्वाह भत्ता की नियमानुसार पात्रता होगा।
