शहर के सड़कों से गौ वंशो को नवरात्रि से पहले सड़क से हटाने व गौशालाओं में ले जाने व हाई कोर्ट के आदेश अनुसार मवेशियों के मालिकों पर निगम द्वारा एफआईआर करने बस्तर व कोंडागॉव जिले में निगम आयुक्त व कोंडागॉव नगर पालिका अध्यक्ष को सौपा ज्ञापन*


नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, यदि नगर निगम जगदलपुर द्वारा 2 अक्टूबर तक सड़कों से गौ वंशो को ना हटाया गया तो बजरंगदल 3 अक्टूबर से सड़क से गौ वंशो को स्वयं हटाने का अभियान शुरू करेगा और गौ वंशो को सरकारी गौशालाओं में ले जाया जाएगा साथ ही हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार मवेशियों के मालिकों पर एफआईआर दर्ज करवाएंगे। ज्ञापन की एक एक प्रतिलिपि महापौर श्रीमती सफीरा साहू व नेता प्रतिपक्ष श्री संजय पांडे को भी सौपा गया।
बजंरग दल विभाग सयोजक अविनाश सिंह गौतम ,विहिप जिला अध्यक्ष श्री लखिधर बघेल ,विहिप कार्यकरणी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल , विहिप उपाध्यक्ष प्रेम चालकी ,बजरंग दल जिला सयोंजक देवेन्द कश्यप गौ रक्षा प्रमुख नरेश कोरी,नगर सह सयोंजक रोहन घोष,नगर सह सयोंजक घनस्याम नाग,योगेश ठाकुर ,दीपक बेसरा,भवानी सिंह चौहान,संजू,गुरजीत सिंह,शुभम,एवं अन्य बजंरगी रहे …साभार
पवन कुमार नाग बस्तर…..




