स्टाप डेम के नाम पर पैसे की बंदर बाट पंचायत सचिव और पूर्व सरपंच शक के दायरे में

स्टाप डेम के नाम पर पैसे की बंदर बाट पंचायत सचिव और पूर्व सरपंच शक के दायरे में

ग्राम पंचायत बेटिविल गाव में 2018 19 को स्टॉप डैंप स्वीकृती हुई थी लेकिन आज तक ठेकेदार के द्वारा इसे ना तो बनाया गया ना ही मज़दूरों को मज़दूरी 3 वर्ष से दिया गया


इस विषय को लेकर इंडिया टीवी रिपोर्टर पवन नाग के द्वारा सचिव रायदर नेताम एवं सरपंच को पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बिना सचिव सरपंच के हस्ताक्षर के बिना राशि 6 लाख रुपए निकाली गई है यह कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत के अंतर्गत है
इस विषय को लेकर पुनः इंडिया टीवी रिपोर्टर पवन नाग ने इसे पी ओ मैडम सारिका देवांगन से जानकारी लेनी चाहिए तो उन्होंने बात करने से साफ इनकार कर दिया जब इसे एस डी ओ कुरेशी जी से भी पुछे जाने पर उन्होंने भी इंकार कर दिया फिर भी इस विषय को लेकर मुख्यकार्यपालन
अधिकारी जीएस बेहरा से भी जानकारी लेनी चाहि तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि मुझे इस विषय पर कोई जानकारी नहीं है ना तो मैं कोई जानकारी देना
चाहता हूं ना मैं कोई सीईओ हु इस तरह की बातें कहकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा फोन काट दिया गया और फोन रिसीव नहीं कर रहे है
अधिकारियों की मिलीभगत से आज तक मजदूरों का भुगतान नहीं हो पाई ना तो स्टॉप डेम बना
शासन के द्वारा दी गई राशि का दुरुपयोग कर सचिव तकनीकी सहायक एसडीओ पीओ एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मिलकर राशि का बंदर बाट किया है इनके कई कार्य में भ्रष्टाचार साफ देखने को मिलता है परंतु उच्च अधिकारी द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही न करना कई संदेहों को उजागर करता है…

बस्तर से पवन नाग की खास रिपोर्ट….

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button