अजीत जोगी युवा मोर्चा करेगी कल कुमरदा सब स्टेशन का घेराव – अमर गोस्वामी

डोंगरगांव/छुरिया जनता कांग्रेस के द्वारा कुमरदा सब स्टेशन का दिनांक 30 सितम्बर को घेराव किया जाएगा। अजीत जोगी युवा मोर्चा के लोकसभा अध्यक्ष श्री अमर गोस्वामी ने कहा कि बिजली कटौती से आम जनता परेशान है ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन बिजली बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है कुमरदा विद्युत विभाग को हमारे पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही बिजली की समस्या से अवगत कराया गया था किंतू अभी तक विद्युत विभाग के द्वारा कोई भी जवाबदारी पूर्वक कार्य नहीं किया गया है अभी भी लगातार बिजली की आंख मिचौली से जनता परेशान है और जनता की तकलीफों को देखते हुए हमारी पार्टी कुमरदा सब स्टेशन का घेराव करने के लिए बाध्य है। इस कार्यक्रम में प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य श्री नवीन अग्रवाल जी, शहर अध्यक्ष श्री टिंकू देवांगन जी, युवा लोकसभा उपाध्यक्ष श्री करण साहू , युवा लोकसभा महासचिव श्री पंकज परतेती जी और भारी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button