एसपी साहब बिच्छू गैंग को रोक लो दे सकती है कोई बड़े घटना को अंजाम -निषाद समाज

छत्तीसगढ़ / बिलासपुर / 28 सितंबर 2021 / सीपत थाना क्षेत्र में बिच्छू गैंग धीरे धीरे अपना दबदबा बनाकर लोगो मे दहशत पैदा कर रहा है। लेकिन इस गैंग के खिलाफ थाना सीपत में कोई बड़ी कार्यवाही नही होती है,कार्यवाही न होने की वजह इस गैंग के पीछे नेताओं का हाँथ होना बताया जा रहा है। क्षेत्रीय निषाद समाज इस गैंग के खिलाफ बगावत पर उतर आयी है व इनके अपराधों पर अंकुश लगाने निषाद समाज के पदाधिकारियों ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा से प्रत्यक्ष मिलकर ज्ञापन सौंपा है।
सीपत के ग्राम सेलर निवासी निषाद समाज के लोगों ने सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा से शिकायत की है कि ग्राम सेलर निवासी नारद केंवट पिता सुखदेव केंवट को बिच्छू गैंग के शुभम सिंह ठाकुर व उनके पूरे गैंग ने 30 जून की रात उनके दुकान में घुसकर मारपीट किये जिससे सुखदेव केंवट व उनके परिजन बुरी तरह घायल हो गए जिसकी एफआईआर 5 दिनों बाद दर्ज कर सीपत पुलिस ने मामूली धारा के अंतर्गत कार्यवाही किया था। दुबारा बिच्छू गैंग ने 7 सितंबर की आधीरात को नारद केंवट के दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किये लेकिन लोगों का हो हल्ला सुनकर बैरंग ही लौट गए इस तरह ये लोग नारद केंवट को टारगेट बनाकर कोई बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रयास कर रहे है । बिच्छू गैंग के आतंक से परेशान लोगों ने छत्तीसगढ़ निषाद पार्टी के जिला महासचिव भागीरथी केंवट के नेतृत्व में एसपी से फरियाद कर इनपर अंकुश लगाने निवेदन किया है साथ ही सीपत पुलिस की उदासीनता पर आरोप लगाते हुए न्याय की माँग किये है। उम्मीद लगाई जा रही है कि हाल ही में तारबाहर थाना के सामने हुए गैंगवार से नाराज एसपी अब बिच्छू गैंग पर अंकुश लगाने कोई बड़ी कार्यवाही करें।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




