कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं कन्या छात्रावास झगरपुर लैलूंगा की बालिकाओं का 21वीं संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में हुआ चयन

रायगढ़, 27 सितम्बर2021/ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं कन्या छात्रावास झगरपुर लैलूंगा रायगढ़ की बालिकाओं का 21वी संभागीय स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में खेल विधा टेनिस बाल क्रिकेट अंडर-19 बालिका हेतु मुस्कान टोप्पो, दीपिका सिदार, पूजा भोय, रेशमा तिर्की, रीना सिदार, मोनिका खेस्स, संजना चौहान, अंजू केरकेट्टा, शिवानी नाग, अनुरंजन टोप्पो, उषाकिरण मिंज एवं टेनिस बॉल क्रिकेट अंडर-14 बालिका हेतु अनीता कोरवा, रीना लकड़ा, नंदनी यादव, राजकुमारी राऊत, पुनीता पैकरा, शिवानी साहू, संजना मिंज, रोशनी भगत, भारती यादव व रूपा भगत का चयन हुआ है। वहीं कन्या छात्रावास झगरपुर लैलूगा रायगढ़ की ही बालिकाओं का 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु खेल विधा खो-खो अंडर-19 हेतु चयन हुआ है। जिनमें सुषमा खेस्स, रिबिका बडा तथा अंडर-17 में रीना खलखो, तुलसी यादव, देवेश्वरी राठिया, प्रियंका लकडा, रेशमा पैकरा, शबनम एक्का तथा स्टैंड बाय मे ममता राठिया के नाम शामिल हैं। संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाली बालिकाएं 28 सितंबर 2021 को पीटीआई वृन्दावती सिदार के साथ कोरबा प्रस्थान करेंगी।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button