जल्द ही अजीत जोगी युवा मोर्चा करेगी कुमरदा विद्युत विभाग का घेराव – करण साहू


डोंगरगांव/ कुमरदा.अजीत जोगी युवा मोर्चा के लोकसभा अध्यक्ष श्री अमर गोस्वामी के मार्गदर्शन में जल्द ही अजीत जोगी युवा मोर्चा करेगी कुमरदा विद्युत विभाग का घेराव । लोकसभा उपाध्यक्ष करण साहू ने कहा कुछ दिनों पहले ही ज्ञापन के माध्यम से हमने कुमरदा सब स्टेशन में बिजली कटौती की समस्या से कनिष्ठ अभियंता को जानकारी दी थी और सात  दिनों का अल्टीमेटम भी दिया था कि अगर जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या दूर नहीं हुई तो हमारी पार्टी उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। परन्तु विद्युत विभाग के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही और बिजली कटौती की समस्या को दूर करने में पूरी तरह नाकाम नजर आ रही है। बिजली की समस्या से आमजनों , किसानों, विद्यार्थियों में आक्रोश व्याप्त है । और हमारी पार्टी जन हितैषी, किसान हितैषी, और विद्यार्थी हितैषी है और इनकी समस्या के समाधान के लिए हमारी पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बैनर तले शीघ्र ही कुमरदा विद्युत विभाग का घेराव ग्रामीणों के साथ मिलकर किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button