जगदलपुर से जल्द शुरू होगी विशाखापट्टनम और भुवनेश्वर के लिए हवाई सेवा: पवन नाग

जगदलपुर. बस्तरवासियों को जल्द एक नई सौगात मिलने वाली है. जगदलपुर से रायपुर, हैदराबाद के बाद अब विशाखापत्तनम और भुवनेश्वर के लिए एयर एलाइंस शुरू होगी. जिला प्रशासन ने हवाई सेवा विस्तार के लिए दोनो एजेंसियों से बात की है. एक वर्ष पूर्व जगदलपुर से हैदराबाद और रायपुर तक चालू हुए उड़ान सेवा को और अन्य प्रदेशों तक उड़ाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. जल्द ही जगदलपुर से विशाखापटनम ,भुवनेश्वर के लिए एयर एलाइंस और एयरक्राफ्ट की वायु सेवा को शुरू करने की योजना बनाई गई है. इधर, जगदलपुर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट दूसरी विमान के लिए तैयार कर लिया गया है. जिला प्रशासन की ओर से दोनो एजेंसियों से बातचीत भी लगभग पूरी कर ली गई है. बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने बताया कि बस्तरवासियो की मांग की अनुरूप काम किया जा रहा है ताकि बस्तर संभाग से जाने वाले यात्री मेडीकल, शिक्षा व वयापार के लिए सफर कर सकेंगे.
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




