डेरी। गड़ाई की। रस्म विधि विधान के साथ पूरी की गई
इस रस्म के साथ रथ निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बिरिगपाल। से। लाई गई थी लकड़ियां

खबर बस्तर से पवन कुमार नाग की रिपोर्ट। 6268766037
जगदलपुर ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पूर्व के अंतर्गत रविवार को सिरहासार भवन में डेरी गड़ाई रस्म पूर्ण हुआ । शुभ कार्य के प्रारंभ में किए जाने वाले मण्डपचछादन रस्म की तरह ही डेरी गड़ाई रस्म भी संपन्न किया गया । सुबह 11 बजे शुरू हुए इस रस्म अदायगी में बस्तर दशहरा समिति के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मांझी, चालाकी, मेम्बरीन, पूजारी व शहर के लोग उपस्थित रहे। परंपरानुसार रस्म में साल प्रजाति की दो शाखायुक्त डेरी एक सतम्भनुमा लकड़ी जो लगभग 10 फीट ऊंची लकड़ी को स्थानीय सिरहसार भवन में स्थापित किया गया। डेरी लाने का कार्य बिरिंगपाल के ग्रामीणों ने किया ।
करीब 15 फीट की दूरी पर दो गड्ढे किए गए इन गड्ढों में जनप्रतिनिधियों और दशहरा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में पुजारी द्वारा डेरी में हल्दी कुमकुम, चंदन का लेप लगा कर दो सफेद कपड़े बांधा गया । इन सारी रसों के बाद पूजा संपन्न की गई। बस्तर दशहरा पर्व निर्विघ्न संपन्न कराने की कामना की गई इसके साथ ही डेरी गड़ाई के बाद रक्त निर्माण का प्रारंभ होगा आज की पूजा के साथ ही जंगल से लकड़ी और निर्धारित गांव से कारीगरों का आना शुरू हो जाता है।
बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष अर्जुन मांझी ने बताया कि डेरी गड़ाई रस्म के बाद बस्तर दशहरा के लिए रथ निर्माण का कार्य शुरू किया जाता है। इसके लिए केवल साल और तिनसा प्रजाति की लकड़ियों का उपयोग किया जाता है तिनसा प्रजाति की लकड़ियों से पूरा किया जाता है हरेली अमावस्या यानी पाट जात्रा के दिन पहली लकड़ी लाई जाती है और उसके बाद बस्तर दशहरा की रस्म डेरी पूजा विधान के बाद अन्य लकड़ियों को लाया जाता है बस्तर दशहरा पर्व के महत्वपूर्ण कार्यक्रम डेरी गढ़ाई रस्म पर जगदलपुर स्थित सिरहासार भवन पहुंचे बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व सांसद बस्तर दीपक बैज ने सभी को रस्म अदायगी पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी।
इस महत्वपूर्ण रस्म के दौरान उपाध्यक्ष अर्जुन मांझी, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, महापौर साफिरा साहू, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद ,निगम अध्यक्ष कविता साहू ,सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य ,रोजविन दास, निगम के पार्षद ,अनवर खान, हेमू उपाध्याय, एम वेंकट राव, महेश ठाकुर ,अनुराग महतो, शंकर नाग ,महेश द्विवेदी ,एसडीएम ,तहसीलदार ,नायब तहसीलदार, आर आई समेत माझी चालकी, मेम्बरीन व पुजारी उपस्थित रहे।




