छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की सभी मांगें जायज – विष्णु लोधी

छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन की मांगें जल्द पूरा करें सरकार – विष्णु लोधी
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने मांगों को लेकर jccj के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्री मती रेणु जोगी को सौपा ज्ञापन
जनघोषणा पत्र में उल्लेखित क्रमोन्नति, पदोन्नति,वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली सहित शिक्षक (एल बी संवर्ग ) के मांग को विधानसभा में उठाने तथा मुख्यमंत्री जी को अनुसंशा सहित पत्र भेजने किया समर्थन
डोंगरगढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के सभी मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि मांगे जायज है । सरकार जल्द से जल्द अपने वादे के मुताबिक सभी मांगे पूरा करें।
विष्णु लोधी ने कहा छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्रीमती रेणु जोगी जी से भेटकर मांग पत्र के साथ जन घोषणा पत्र की प्रति सौपते हुए कहा कि सरकार के जनघोषणा पत्र में क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति,पुरानी पेंशन बहाली को शामिल किया गया है, जिनके निराकरण हेतु आवश्यक पहल करने की आवश्यकता है इसके लिए माँगो को विधान सभा में उठाने तथा मुख्यमंत्री जी को माँगो को अनुशंसा सहित पत्र भेजकर मांगों को पूरा कराने का पहल करने का आग्रह किया । जिस पर डॉ श्रीमती रेणु जोगी जी ने अनुशंसा सहित मुख्यमंत्री महोदय को पत्र भेजने की बात कही साथ ही सभी मांगों को विधानसभा में उठाने की बात भी कही एवं सभी मांगों का समर्थन भी किया। विष्णु लोधी ने कहा एल बी संवर्ग के शिक्षको को 25 वर्ष की सेवा के बाद एक बार भी क्रमोन्नति नही दी गई है, सरकार के जनघोषणा पत्र में इसे लागू करने कहा गया है, किन्तु लगातार मांग के बाद भी सरकार ने प्रावधान नही किया है, इसी तरह शिक्षको के पदोन्नति के लिए हजारो पद रिक्त है किन्तु शिक्षा विभाग ने पदोन्नति ही नही किया है, इसके अलावा वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली का मांग भी लंबित है
विष्णु लोधी ने कहा क्रमोन्नति – प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि मानकर क्रमोन्नति का आदेश किया जावे, शिक्षा कर्मियों के निम्न वर्ग की सेवा को जोड़कर उच्च वर्ग में लाभ दिया गया है, अतः पूर्व सेवा अवधि को जोड़कर क्रमोन्नति हेतु लाभ प्रदान कर क्रमोन्नति आदेश जारी किया जावे।
विष्णु लोधी ने कहा पदोन्नत्ति – सभी विभाग में पदोन्नति जारी है, ज्ञातव्य है प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के हजारों पद रिक्त है, शिक्षक, व्याख्याता व प्राचार्य के पद पर भी पदोन्नति का प्रावधान है, अतः एल बी संवर्ग को कुल शिक्षकीय सेवा अनुभव (पूर्व सेवा) के आधार पर पदोन्नति दिया जावे, इससे शिक्षण व्यवस्था में गुणात्मक सुधार होगा।
विष्णु लोधी ने कहा वेतन विसंगति – व्याख्याता व शिक्षक की तुलना में सहायक शिक्षक का वेतन कम है, प्राथमिक शिक्षा को विशेष शिक्षकीय सेवा मानकर व्याख्याता व शिक्षक के वेतनमान के अंतर के अनुपात में शिक्षक व सहायक शिक्षक के वेतनमान में सुधार किया जावे ।
विष्णु लोधी ने कहा पुरानी पेंशन बहाली – जनघोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली हेतु कार्यवाही उल्लेखित है, अतः NPS के स्थान पर OPS (पुरानी पेंशन योजना) लागू करने की कार्यवाही तत्काल किया जाये।
राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट….
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




