जिले में वैक्सिनेशन का आंकड़ा पहुंचा 11 लाख के करीब

राजनांदगांव. कोरोना संक्रमण में कमी के साथ ही जिले में वैसीनेशन की रफ्तार बढ़ गई है। जिले में अब तक लगभग 11 लाख के आसपास लोगों को वैक्सीन लग चुका है ! वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता सामने आ रही है। गांवों से रोजाना बढ़ी संख्या में टीका लगवाने वालो की संख्या शहरी क्षेत्र से अधिक है। जानकारी के अनुसार जिले में कुल 11 लाख 87 हजार लोगों को वैसीन लगाई जानी है। इसकी तुलना में शुक्रवार तक 10 लाख 89 हजार लोगों को वैसीन लग चुकी है। इसमें 8 लाख 21 हजार 53 को पहली और 2 लाख 68 हजार 651 को दोनों डोज लग चुकी है।

दूसरा डोज लगाने लोगो में रुचि कम

जानकारी के अनुसार लोगों में वैक्सीन का पहला डोज लगाने उत्सुकता है, लेकिन दूसरा डोज के लिए लोग कम संख्या में पहुंच रहे हैं ! कई ऐसे लोग हैं जो पहला डोज लगावा चुके है और दूसरा डोज का समयसीमा बीत जाने के बावजूद टीका लगावाने नहीं पहुंचे हैं. इसकी वजह से सेकंड डोज की गति चिंताजनक है ! प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ! पहला डोज लगवाने लोग स्वस्फूर्त केंद्रों तक पहुंच रहे हैं !

शहर और गांव के वार्डो में किया जा रहा सर्वे

जिला प्रशासन ने शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए फेस-2 का अभियान शुरू किया है। इसके लिए गांव-गांव व शहर के वार्डों में सर्वे कराया जा रहा है और  उन लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्होंने अब तक वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई है ! वहीं निर्धारित समय के बाद भी सेकंड डोज के लिए सामने नहीं आने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है ,इन्हें सर्वे टीम भी जागरूक कर रही है ! इसके बाद संख्या निर्धारित होते ही इन गांवों में वैक्सीनेशन के लिए कैंप भी लगाया जाएगा। वैक्सीन की कमजोर सप्लाई के बीच लोगों का उत्साह भी जारी है ! शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन पर एक ही दिन में 9 हजार लोगों को वैक्सीन की डोज लगी है ! आम दिनों में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 7 से 8 हजार के बीच रहता था !

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button