आईएएस नम्रता जैन ने आईपीएस से किया विवाह

इन दोनो को बहुत बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कलेक्ट्रेट में हुई शादी की चर्चा खूब हो रही है। महासमुंद इस अनूठे विवाह का गवाह बना। आईएएस (IAS) नम्रता जैन और आईपीएस (IPS) निखिल अशोक कुमार रखेचा परिणय सूत्र में बंधे। नम्रता जैन (IAS) वर्तमान में महासमुंद जिले के सरायपाली अनुविभाग में एसडीएम है और निखिल अशोक कुमार रखेचा (IPS) वर्तमान में पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षण पर है। दोनों अधिकारी वर्ष 2019 बैच के है। दोनों की शादी आज सादगी पूर्ण तरीके से कोविड नियमों का पालन करते हुए परिजनों और नजदीकी रिश्तेदारों की मौजूदगी में कोर्ट में हुई।

प्रभारी अपर कलेक्टर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने दोनों की शादी की करवाई की प्रक्रिया पूरी की। इस मौके पर कलेक्टर डोनम सिंह, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा भी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने वर-वधु को आशीर्वाद एवं दांपत्य जीवन शुरू करने की शुभकामनाएं दी। मालूम हो की श्रीमती नर्मता जैन की शुरुआती शिक्षा बस्तर, दंतेवाड़ा में ही हुई। यहां से उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद वे भिलाई चली गई और बारहवीं वहीं से की। नम्रता की मां किरन जैन होममेकर हैं जबकि पिता झंवरलाल जैन एक बिजनेसमैन है

दंतेवाड़ा जिले की रहने वाली नम्रता जैन ने साबित कर दिया कि मुश्किल हालातों के बावजूद भी अपने सपने को पूरा किया जा सकता है। दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभिवत जोली की रहने वाली श्रीमती नम्रता जैन को महासमूंद में पोस्टिंग मिली है और वे सरायपाली एसडीएम की जिम्मेदारी संभाल रही है। इससे पहले वह रायपुर में ट्रेनी असिस्टेंट कलेक्टर थी।
सरायपाली एसडीएम आईएएस नम्रता जैन ने आज कलेक्ट्रेट महासमुंद में विवाह किया नम्रता जैन द्वारा एडीएम कोर्ट में जाकर कोर्ट मैरिज करने के पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में शादी करना और बारात में गए कर्मचारियों द्वारा नृत्य करना जान सामान्य और जिले वासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक आईएएस अधिकारी का इतने साध्वी पूर्ण रूप से कोर्ट मैरिज करना किसी प्रकार का पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन ना करना लोगों के बीच गंभीर चर्चा का विषय बना हुआ है। वह शादी की फ़ोटो हम शेयर कर रहे है।

चिराग की चिंगारी बजरंग लाल सेन की रिपोर्ट…..




