सिविल अस्पताल भानपुरी में मरीजों को फल वितरण कर मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

भारत वर्ष को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर आज सिविल हॉस्पिटल भानपुरी में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता- केदार कश्यप,भाजपा जिला अध्यक्ष-रूपसिंह मंडावी, बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप , जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान,भानपुरी मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल एवं भाजपा भानपुरी मंडल के प्रवीण सांखला, अशोक राव, असगर खान, सब्बू रजा, खितेश मौर्य, सिराजुद्दीन, कुलेश्वर कश्यप, तुलसु कश्यप, राजेश सागर, राम प्रसाद मौर्य, कमलेश दीवान आदि कार्यकर्ताओं ने सिविल हॉस्पिटल भानपुरी के मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना एवँ फल वितरण किया। बता दें कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिन है जिसे भाजपा “सेवा ही संगठन” के रूप में पूरे 15 दिन अलग अलग सेवा कार्यों के माध्यम से मनायेगी साभार…
पवन नाग बस्तर से..