आईसीआईसीआई बैंक प्रबंधन ने दिए कोविड केअर के लिए 15 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर

रायगढ़, 17 सितम्बर2021/ कोविड के मद्देनजर आईसीआईसीआई बैंक प्रबंधन ने जिला प्रशासन को 15 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर उपलब्ध कराया है। कलेक्टर श्री भीम सिंह को आईसीआईसीआई बैंक प्रबंधन द्वारा यह ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर कलेक्टोरेट कार्यालय में सौंपा गया।
कोविड की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर मरीजों के उपचार के लिए संसाधनों का सहयोग विभिन्न स्वयंसेवी, समाजसेवी संस्थाओं, दानदाताओं एवं व्यावसायिक संगठनों द्वारा दिया जाता रहा है। इसी तारतम्य में आईसीआईसीआई बैंक के पदाधिकारियों ने आज कलेक्टर श्री भीम सिंह से मुलाकात कर उन्हें 15 नग ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर सौंपा है। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने आईसीआईसीआई बैंक प्रबंधन को उनके सहयोग के लिए आभार जताया है। इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक प्रबंधन की ओर से रीजनल मैनेजर श्री प्रभात रंजन, ब्रांच मैनेजर श्री सरोज पांडा, श्री डलेश साहू उपस्थित रहे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




