*वरिष्ठ का सम्मान और उनका अनुभव अनमोल रत्न* *वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान*


ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुहेला अध्यक्ष भुवनेश्वर वर्मा के नेतृत्व मे मोहरा मे वरिष्ठ नागरिक सम्मान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का जन्मदिन मनाया गया

सम्मान करते हुए ब्लाक अध्यक्ष भुवनेश्वर वर्मा ने कहा कि वरिष्ठ का सम्मान और उनके अनुभव और मार्गदर्शन हमारे लिए अनमोल है जिससे हमे सीख लेनी चाहिए, भुपेश सरकार के बनने से आज सबसे ज्यादा किसानो को फायदा हो रहा है बनते ही किसानो का कर्ज माफ कर किसानो की आर्थिक स्थिति मजबूत किया और 2500 मे धान खरीदी कर देश मे सबसे ज्यादा मुल्य मे धान खरीदी करने वाला राज्य बन गया
*छत्तीसगढ़ सरकार गोबर खरीदीकरने वाला पहला प्रदेश* ये बात कहते हुऐ जिला प्रवक्ता डा अयाज अहमद फारूकी ने कहा कि भूपेश सरकार ने छत्तीस गढ की संस्कृति को पुनर्जीवित किया है आज तीजा पोजा, रोका छेका, गोठान नरवा घुरवा गरवा बारी जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को लागू किया, तीजा पोरा के अवसर मे महिला समुहो का कर्ज माफ कर उन्हें मजबूत करने के लिए सौगात दी है अकाल की स्थिति मे प्रति एकड 9000 हजार रूपये और भूमिहीन खेतिहर मजदूरो को 6000 रूपया का देने की योजना पारित किया
कार्यक्रम को दया राम यदू, दुष्यंत जोशी, मनसुख जायसवाल, मुनिराम वर्मा राजेश वर्मा उपसरपंच, कार्तिक वर्मा ने भी संबोधित किया कार्यक्रम संचालन चोवाराम पाटिल आभार प्रदर्शन डिगेश्वर यदू ने किया
*इनका किया गया सम्मान*
भावदास डहरिया, जागेश्वर वर्मा, धरमदास पाटिल, शिव प्रसाद बंजारे, धनी राम धृतलहरे, मुलचंद नायक, सीता राम जायसवाल ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू, सहित 30 लोगो का सम्मान किया गया
कार्यक्रम में साध राम नवरंगे ,अंजोर जोशी,भंडारी तुला राम, संतु बांधे, श्याम कुमार बांधे, कुलदीप यदु प्रभु बांधे ,नागेश पाटिल, हंस राम धृतलहरे, लतेल धृतलहरे, मुलचंद नायक, झाडू राम बांधे, उपस्थित थे

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button