भाजपा किसान मोर्चा के तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन मे जमकर गरजे भुपेश सरकार पर भाजपा नेता

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कि भुपेश सरकार के खिलाफ किसानों की 6सुत्रीय मांगों और समस्याओं को लेकर दिया धरना

भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों की विभिन्न समस्याओं और 6सुत्रीय मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान मे मन्ड्ल कार्यक्रम प्रभारी जितेन्द्र सुराना जी एवं मर्दापाल के भाजपा मण्डल के अध्यक्ष राजकुमार कोर्राम के नेतृत्व मे आज मर्दापाल मन्डल मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित हुआ जहा धरना उपरांत विभिन्न मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने सौंपा ।
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिती सदस्य जितेन्द्र सुराना ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर भाजपा सड़क पर उतरी हुई है जहा अल्पवर्षा और खंड वर्षा से उपजी सूखा की स्थिति, खाद बीज का कृत्रिम संकट, बिजली कटौती, 1नवम्बर से धान खरीदी बारदाना कि पुर्ती समेत अन्य समस्याओं से ग्रसित किसानों की आवाज बुलंद किया गया । ज्ञापन के माध्यम से तहसील को सूखा घोषित करने, प्रति एकड़ 15000 रुपए मुआवजा देने, सोसाइटियों में पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने समेत कालाबाजारी पर अंकुश लगाने, किसानों के लंबित पंप कनेक्शन मुहैया कराने, अघोषित बिजली कटौती को रोके जाने के साथ ही घोषणापत्र मे किए वादे अनुसार दो वर्ष का बकाया बोनस दिए जाने की मांग की गई ।
इस दौरान भाजपा मंडल कार्यक्रम प्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामकुमार कोर्राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री भेलकू बघेल, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेशमा दीवान, जिला मंत्री श्री पवन कोर्राम, मंडल महामंत्री श्री जयराम मानिकपुरी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री पुरन कोर्राम, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती जयंती कश्यप, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो श्री टीकेश्वर सेठिया, मंडल महामंत्री श्री लोचन ठाकुर, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो श्री योगेश बैध, आई.टी.सेल मंडल संयोजक श्री परमेश्वर बघेल, मंडल कन्या शक्ति संयोजिका श्रीमती हेमलता कोर्राम, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो श्री संता राम बघेल, मंडल मीडिया प्रभारी श्री गोकुल बैध, बालचंद मण्डावी, चितू कोर्राम, सन्नी कोर्राम, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा युवा मोर्चा सहित अन्य ने धरना दिया ।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




