28 को राजिम में जुटेंगे किसान: छग में होने वाले किसान महापंचायत को मुख्यमंत्री ने दिया समर्थन

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजिम में 28 सितंबर को प्रस्तावित किसान महापंचायत का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा- किसान नेता यहां आ रहे हैं, उनका स्वागत है। अगर वे लोग समर्थन मांगते हैं तो निश्चित रूप से समर्थन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री दुर्ग के उतई रवाना होने से पहले रायपुर में मीडिया से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- दिल्ली में जो आंदोलन चल रहा था, उसको सबसे पहले हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने शुरू किया। पंजाब और हरियाणा में उन्होंने ट्रैक्टर से यात्राएं की। प्रियंका गांधी ने भी लगातार उत्तर प्रदेश और राजस्थान में किसान महापंचायत की। किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने देशव्यापी आंदोलन खड़ा किया है। किसान नेता छत्तीसगढ़ में आ रहे हैं तो उनका स्वागत है।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button