फिल्म की शूटिंग करने कवर्धा पहुंचे आशुतोष राणा

कबीरधाम. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में माया नगरी मुम्बई से फ़िल्म की शूटिंग करने एक बड़ी यूनिट और जाने माने नामचीन फ़िल्म स्टार आशुतोष राणा कवर्धा पहुंचे है वहीं खबर यह भी आ रही है कि फ़िल्म स्टार अजय देवगन व संजय दत्त भी कवर्धा आ सकते है इस यूनिट द्वारा जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों में शूटिंग की जा रही है व की जाएगी।जिसे देखने लोगो की भारी भीड़ शूटिंग स्थल पर जमा हो रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिनेत्री ऋचा चड्डा मूवी प्रोडेक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म 6 सस्पेक्ट की शूटिंग के सिलसले में माया नगरी मुम्बई से फ़िल्म एक्टर आशुतोष राणा के साथ करीब सौ डेढ़ सौ लोगो लोगो की यूनिट कवर्धा पहुंची है बताया जाता है कि शुक्रवार को इस यूनिट ने कवर्धा के राजमहल तथा सरोधा जलाशय में शूटिंग की ।इस दौरान फ़िल्म के मुख्य किरदार आशुतोष राणा के कई शूट किए गए जिसमे वे अपने ही अंदाज में नजर आए ।

जानकारी के मुताबिक अभी यूनिट तीन-चार दिनों तक जिले में शूटिंग करेगी और क्षेत्र के कई अन्य स्थानों के शूट लिए जायेंगे। वही खबर यह भी आ रही है इस फ़िल्म के डायरेक्टर अजय देवगन भी कवर्धा आ सकते है हालांकि इसकी यूनिट के किसी सदस्य ने पुष्टि नहीं की है। बहरलाल कवर्धा में चल रही इस बम्बइया फ़िल्म शूटिंग को लेकर स्थानीय लोगो मे खासा उत्साह देखा जा रहा है और वे इसका भरपूर लुफ्त भी उठा रहे हैइधर वनांचल साल्हेवारा में भी शूटिंग देखने जाने लोग आज प्लानिंग करते देखे गए सम्भवतः इस क्षेत्र से बहुत से लोग मौसम की खराबी के चलते आज नही निकल सके।वनांचल के लेखक,कवि व किसान नेता चंद्रभूषण यदु का कहना था कि  भी बैताल रानी भी आएंगे ये बॉलीवुड अभिनेता,अभिनेत्रियां क्योंकि मैंने इस क्षेत्र में शूटिंग हेतु भी बहुत पहले ही बैताल रानी की कहानी व सौंदर्य का बखान कर दिया था व भरपूर उम्मीद है कि इन कलाकारों का लक्ष्य वेताल रानी भी होगा।

रिपोर्ट- नरेंद्र वर्मा, कबीरधाम

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button