51 के हुए युवा नेता मंजूल दीक्षित, हर चौक-चौराहे पर कटे केक….

रायगढ़…
स्टेशन चौक पर लड्डुओं से तौला गया, 51 किलो का बना था केक
आधी रात से ही कटने शुरू हो गए थे केक
रायगढ़। भाजपा के युवा नेता व शहर में राबिनहुड के नाम से विख्यात मंजूल दीक्षित 9 सितंबर को 51 साल के हो गए। इस मौके पर उनके समर्थकों व चाहने वालों में भारी उत्साह देखा गया।

शहर के लगभग हर चौक-चौराहे पर उनके समर्थकों ने केक काटे और जन्मदिन की खुशियां मनाईं। स्टेशन चौक पर तो उन्हें लड्डुओं व 51 किलो केक से तौला गया।
शहर के युवा, बुजुर्ग के साथ हर वर्ग में लोकप्रिय भाजपा नेता मंजूल दीक्षित का 52वां जन्मदिन शहर में धूमधाम से मनाया गया। रात के 12 बजते ही शहर में उनके जन्मदिन की खुशियां मनानी शुरू हो गईं।

इसके लिए उनके समर्थकों ने सप्ताहभर पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। पूरे शहर में होर्डिंग, पोस्टर्स टंग चुके थे। शहरवासियों को पहले से ही पता चल गया था कि इस बार मंजुल दीक्षित का जन्मदिन विशेष उपहारों से भरा होगा। एक ओर सोशल साइट्स पर जन्मदिन की बधाई देते संदेशों का अंबार लग गया था, तो दूसरी ओर उनके समर्थकों ने पूरे शहर को बैनर-पोस्टर से पाट दिया था।

स्टेशन चौक पर विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां युवा नेता कुलदीप नरसिंह और कुंदन सिंह के नेतृत्व में सभी युवा साथियों ने अपने नेता मंजूल दीक्षित को लड्डुओं से तौला। यहां भी उनके हाथों से केक कटवाया गया। इसके लिए 51 किलो का स्पेशल केक बनवाया गया था।


युवा नेता मंजूल दीक्षित ने अपने जन्मदिन को खास व यादगार बनाने के लिए समर्थकों व शहरवासियों का आभार भी माना और कहा कि इसी तरह अपना लाड-प्यार व आशीर्वाद उन पर बनाएं रखें।
इन स्थानों पर कटे केक, मनाईं खुशियां
युवा नेता मंजूल दीक्षित के जन्मदिन पर सबसे पहला केक रात 12 बजे संजय मैदान में बबलू गुप्ता के नेतृत्व में काटा गया। उसके बाद 12.30 बजे बापूनगर (बिट्टू विश्वजीत )में केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं।

एक बजे बाबाधाम में बाबा सत्यनारायण के सानिध्य में पूजा अर्चना कर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करके जन्मदिन मनाया गया। दूसरे दिन12.30 बजे मूकबधिर आश्रम, 1.30 बजे करण अग्रवाल, 4.30 बजे धांगरडिपा, 5.30 बजे सत्तीगुड़ी चौक, 5.45 बजे लक्ष्मीपुर (सुमित व केतन) में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

इसी तरह शाम 6 बजे भाजपा कार्यालय, 6.20 बजे चक्रधरनगर (आशिक), 645 बजे राजापारा (लाडले खान मोनू), 7.10 बजे रामभाठा, 7.30 बजे राम मंदिर (मनीष-नारायण), 7.40 बजे सोनिया नगर (संजय शर्मा), 8 बजे गौशाला चौक, 8.10 बजे स्टेशन चौक, 8.30 बजे जयस्तंभ, 8.50 बजे बाजपेयी टेंट हाउस, 9.10 बजे मिनी माता चौक, 9.30 बजे मधुबनपारा, 10 बजे सिटी कोतवाली थाना सामने, 10.30 बजे सारंगढ़ बस स्टैंड में केक काटा गया।


मूक-बधिर बच्चों को कराया भोजन
अमित यादव और उनके समर्थकों ने मंजूल दीक्षित के जन्मदिन पर मूक बधिर बच्चों को भोजन कराया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर बच्चों की खुशियां देखते ही बन रही थीं।


बाबाधाम व बनोरा आश्रम पहुंचे मंजूल
युवा नेता मंजूल दीक्षित अपने जन्मदिन पर रात एक बजे कोसमनारा स्थित बाबाधाम पहुंचे और बाबा सत्यनारायण से आशीर्वाद लिया। बाबा की छत्रछाया में यहां भी पूजा अर्चना किया गया और जन्मदिन की खुशियां मनाईं गईं। उसके अगली सुबह बनोरा आश्रम गए और वहां शहरवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button