बस्तर विधानसभा के प्रभारी बनते ही श्री मलकीत सिंह गैदु जी ने उठाई कमान

सदस्य भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल (छ: ग) शासन व बस्तर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बलराम मौर्य जी ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा

बस्तर विधानसभा के बूथ, सेक्टर, ज़ोन की अति महत्वपूर्ण बैठक लेने पहुँचे बस्तर विधानसभा प्रभारी मलकीत सिंग गैदु जी बस्तर में आयोजित इस बैठक में बूथ,सेक्टर,ज़ोन प्रभारी व ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे प्रभारी मलकीत सिंग गैदु जी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश श्री गैदु ने 2018 की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं दिया और कहा कि 2023 में आपके दम पर ही पुनः सरकार बनेगी साथ ही कार्यकर्ताओं को अभी 2023 के चुनाव के लिए कमर कसने का संकल्प दिलाया।
जिस पर कार्यकर्ताओं ने फिर से सरकार बनाने का आश्वासन दिया और ज़मीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की लम्बी फ़ौज बनाने का संकल्प लिया।

वही श्री बलराम मौर्य जी ने विधानसभा में चल रही पार्टी के तय कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और भविष्य में और मजबूती के साथ गावँ गावँ जाकर संघठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात कही साथ ही सरकार जनहितैषि योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवँ प्रचार प्रसार का दिया दायित्व बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल जी व सांसद श्री दीपक बैज जी द्वारा किए जा रहे विकास प्रक्रिया को जमकर सराहना की

इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व विधायक अँतु राम कश्यप जी, वरिष्ठ कांग्रेसी फ़तेहसिंग परिहार जी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य जी, ब्लांक अध्यक्ष गणेश राम बघेल जी, शोभाराम मारकंडे जी, शिवराम बिसाई जी, उत्तम नाइक जी, आशीष मिश्रा जी, सूरज कश्यप जी, रियाज़ खान जी, शेख अनस जी, महेंद्र बिल्लु जी,सुलमान कश्यप जी, सुरेश माली जी, रमियाँराम जी, सहित दर्जनो सरपंच,पंच उपस्थित थे l

पवन नाग की रिपोर्ट….

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button