स्कूल शिक्षा विभाग के पढ़ाई तुहर दुआर 2.0 के क्रियान्वन हेतु शासकीय विद्यालय डोंगरीपारा चिपावण्ड में शाला प्रबंधन समिति एवं पलको का बैठक आयोजित किया गया

स्कूल में यह निर्णय लिया गया है जिसमें प्रमुख दस सुझावत्मक एजेंडो के साथ शाला परिसर में साफ सफाई , स्वच्छता एवं कोरोना संक्रमण से सुरक्षा व्यवस्था से शाला प्रबंधन समिति सदस्यों को अवगत करवाया गया,

बच्चों को मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी का पालन, सैनेटाइजर का प्रयोग एवं नियमित हाथ की सफाई करने बच्चों के साथ पलको को भी प्रेरित किया गया, बच्चों को शाला समय के अतिरिक्त अंगना में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए घर पर माता पिता एवं समुदाय के पढ़े लिखे नवजवानों को समय देकर उचित स्थान में अध्यापन में सहयोग के लिए अपील किया गया, जिससे प्रतिदिन पढ़ने लिखने विज्ञान के प्रयोगों, गणित के अभ्यास, सामाजिक अध्ययन में प्रयोजना कार्य ,आदि गतिविधियों को शामिल होकर आगामी राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षा में बच्चों के बेहतर परिणाम के लिए तैयार हो सके इस अवसर पर स्वाथ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा कोरोना से बचाव हेतु SMS (सैनेटाईजर, मास्क, सोशल डिस्टैंस) का नियमित प्रयोग करना कोरोना के तीसरी लहर से बचाव हेतु अधिक से अधिक टीकाकरण करवाने को प्रोत्साहित एवं टीके से होने वाले फायदे से अवगत कराया गया

ग्राम की सरपंच द्वारा कक्षा में जाकर बच्चो का परिचय करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और परिवार के सदस्यों का टीकाकरण हुआ है या नही की जानकारी ली गई । बैठक का संचालन संस्था के शिक्षक हीरालाल श्रीमती सावित्री कोर्राम द्वारा किया गया ग्राम पंचायत चिपावंड की सरपंच महोदया सुश्री सूरज नेताम ,प्रा. शाला एवं उच्च प्रा शाला डोंगरी पारा चिपावंड के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री चैतू राम नेताम, श्री तिलक राम, आयतु राम शिक्षिका श्रीमती गमला पुजारी प्रियंका पटेल.स्वास्थ्य केंद्र चिपावंड के सेक्टर प्रभारी डॉ. ए.के. मिश्रा, रामेश्वर नेताम, श्री नाग जी,शाला प्रबंधन समिति के सदस्य पालक एवं दोनो संस्था के शिक उपस्थित रहें। संस्था के प्रधान अध्यापक आर. एस. मरकाम ने सभी अतिथियों एवं पलको का आभार व्यक्त किया गया ।

पवन नाग की रिपोर्ट….

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button