नगरनार पुलिस ने सुलझायी हत्या की गुत्थी आरोपी पति ने बांस के डंडा से हमला कर किया अपनी ही पत्नी की हत्या

घटना ग्राम भाटागुड़ा पुजारीपारा का मामला

नाम आरोपी – शम्भू कश्यप पिता अमलसाय कश्यप जाति भतरा, उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम भाटागुडा पुजारी पारा थाना नगरनार जिला बस्तर (छ.ग.)

ग्राम भाटागुडा पुजारीपारा में हुए एक महिला की हत्या की गुत्थी को बस्तर पुलिस ने सुलझाने में सफलता हासिल किया गया है। ज्ञात हो कि दिनांक 07.09.2021 को ग्राम भाटागुड़ा में मामले के आरोपी शम्भू कश्यप द्वारा अपनी पत्नी हेमो कश्यप को बांस के डण्डा से हमला कर हत्या किया गया था मामले में प्रार्थी राम कश्यप के रिपोर्ट पर थाना नगरनार में 302 ipc /हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। प्रकरण में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक मिलिंद पाण्डे* के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार शिवशंकर गेंदले के नेतृत्व में अनुसंधान हेतु टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। दौरान विवेचना के मामले आरोपी शम्भू कश्यप को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि पत्नी के साथ पारिवारिक वाद-विवाद को लेकर पत्नी हेमो कश्यप पर बांस के डण्डा से प्राणघातक हमला कर हत्या कर देना बताया ! मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी:-
निरीक्षक- शिवशंकर गेंदले
सउनि0 – बलवीर सिंह
प्र0आर0- रैनू राम मौर्य ,अहिलेश नाग
आरक्षक – अनंत राम बघेल, दुलारू आडिल

पवन नाग की रिपोर्ट….

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button