कैबिनेट मंत्री विपिन साहू का डोंगरगांव में किया गया भव्य स्वागत

राजनांदगांव. कैबिनेट मंत्री विपिन साहू का डोंगरगांव में भव्य स्वागत करते हुए डोंगरगांव क्षेत्र में दूध फैक्ट्री खोलने की मांग रखी गई. डोंगरगांव छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री के दर्जा प्राप्त दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू का 8 सितंबर को डोंगरगांव तथा मटिया क्षेत्र में नगर साहू संघ के नव नियुक्ति युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने फूल मालाओं वा पटाखों के गुंजन से जगह-जगह स्वागत किया गया

. नगर साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा खुशी से मटिया तथा नगर डोंगरगांव में तहसील साहू संघ व नगर साहू संघ मां कर्मा मंदिर भवन से स्वागत करते हुए विश्राम गृह तक जोरदार स्वागत किया गया तत्पश्चात डोंगरगांव के विश्राम गृह में साहू समाज के सदस्यों द्वारा मिलन समारोह के रूप में सामाजिक बंधुओं से मुलाकात कर दूध फैक्ट्री खोलने की मांग की गई जिस पर मंत्री विपिन साहू ने पहल करते हुए आश्वासन देते हुए यहां पर वर्तमान में दूध की मांग अधिक होने से यहां पर एक फैक्ट्री होनी चाहिए इस पर मंत्रिमंडल में बात रखें जाने की बात कही है. वही युवा प्रकोष्ठ के स्वागत से बहुत खुश हुआ विपिन साहू नगर में पहली बार आगमन पर फूलों की बारिश के साथ भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम के इस अवसर पर पूर्व विधायक भोलाराम साहू, प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेस साहू, दुर्गा संभाग उपाध्यक्ष महेश्वर साहू, जिला साहू युवा प्रकोष्ठ के संयोजक डीकेश साहू, पूर्व सचिव कोमल साहू, पत्रकार घनश्याम साहू राजा राणा व पर्यावरण प्रेमी भोज साहू डॉक्टर, नरेंद्र साहू, शीतल साहू, परमेश्वर साहू, मनीष साहू, धनेश्वर साहू, प्रमोद साहू, धीरज साहू सहित युवा प्रकोष्ठ के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button