ढारा से खैरागढ़ रोड पर जानलेवा गढ्डा राहगीर हो रहे दुर्घटना के शिकार -अमर गोस्वामी

खैरागढ़. अजीत जोगी युवा मोर्चा के लोक सभा अध्यक्ष श्री अमर गोस्वामी ने कहा कि ढारा से खैरागढ़ मुख्य मार्ग की स्तिथि बहुत दयनीय है  सड़क पर जगह जगह जानलेवा गड्ढे है जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

साथ है इन गढढों की वजह से कई बार हादसे हो चुके है पर अभी तक शासन प्रशासन के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। 

ग्राम पंचायत परसही के उप सरपंच श्री कामता प्रसाद साहू जी लगातार तीन दिनों से कोई हादसा ना हो जाए इसलिए अपनी सेवा दे रहे है आज तीन दिनों की मसक्कत के बाद भंडारपुर जा कर बेरिगेट लाए है उन्होंने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ को इस सड़क में गड्ढे की सूचना दिया जा चूकी है पर अभी तक को कार्यवाही नहीं हुई है। नेता अमर गोस्वामी ने कहा कि अगर तत्काल सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बैनर तले उग्र आंदोलन होगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button