छत्तीसगढ़ में बघेल के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने गिरफ्तारी की मांग

सरायपाली- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पिता श्री नंद कुमार बघेल को अपने बड़ बोले वक्ता के कारण आज कई महीनों से सुर्ख़ियो में आने चाहते है। श्री बघेल ने छ.ग. में ब्राह्मण समाज के विरुद्ध नित नई टिप्पणी करते आ रहे है। शायद श्री बघेल इस प्रकार के बेतुका बयान ब्राह्मण समाज के नाम पर देकर अपने आप को पॉपुलर करने की बाप-बेटे की कोई साजिश तो नहीं है? वर्तमान में इसी प्रकार का ब्राह्मण समाज के विरुद्ध बेतुका बयान देते हुए ब्राह्मण समाज को खुली चुनौती दी है कि छ.ग. में ब्राह्मण समाज सुधर जाए वरना ब्राह्मणों को छ.ग. से गंगा पार भेजा जाएगा। जिस प्रकार से अंग्रेजों को भगाया गया है, उसी प्रकार से ब्राह्मण समाज के लोगों को भी भगाया जाएगा। जिस धमकी को लेकर छ.ग. में सर्व ब्राह्मण समाज के लोग जगह-जगह श्री नंद कुमार बघेल के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कराने थानों में पहुँच रहे है।
आज दिनांक- 06/09/2021 को सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने अनुविभागीय अधिकारी सुश्री नम्रता जैन सरायपाली को ज्ञापन सौपते हुए निवेदन किया है कि श्री नंद कुमार बघेल द्वारा ब्राह्मण समाज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी पर एफ.आई.आर. कराने का निवेदन किया है। पाटन निवासी श्री नंद कुमार बघेल उम्र लगभग 76 वर्ष का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर उपलब्ध है जिसमें वे ब्राह्मण समाज के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते देख रहे है, उनका कहना है कि ब्राह्मण इस देश के नागरिक नहीं है विदेशी हैं उन्हें देश से निकाल बाहर कर देना चाहिए। वे जनप्रीतिनिधियों व हर समाज के लोगों से आव्हान कर रहे हैं कि ब्राह्माणों का बायकाट किया जाए, उन्हें गांव में घुसने नहीं दिया जाए। इसके पूर्व में भी उन्होंने ब्राह्मण समाज व हर भारतीयों म आराध्य देव प्रभु श्री राम जी के बारे में अभ्रद टिप्पणी की थी, जिसकी रिपोर्ट छ.ग. के विभिन्न जिलों में दर्ज है। उनका ववतव्य भारतीय समाज मे वैमनरयता फैलाने वाला है, समाज को तोड़ने वाला है। भारत का कानून हर भारतीयों को भारत मे रहने की इजाज़त देता है किंतु श्री बघेल जी का बयान भारतीय समाज को खण्डित करने वाला है। सर्व ब्राह्मण समाज श्री नंद कुमार बघेल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है और उनसे मांग करता है कि वे संपूर्ण ब्राह्मण समाज से माफी मांगे अगर ऐसा नहीं होता है तो सर्व ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी सारी जवाबदारी श्री नंद कुमार बघेल की होगी। इसकी प्रतिलिपि पुलिस विभाग को भी दी गई है।
चिराग की चिंगारी बजरंग लाल सेन




