राहों को सरल बनाते हैं शिक्षक….
लायंस क्लब मिड टाउन ने किया शिक्षकों का सम्मान

जगदेव हाईस्कूल में हुआ आयोजन
रायगढ़. शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब मिड टाउन ने कबीर चौक में स्थित जगदेव हाई स्कूल पहुंचकर वहां के शिक्षकों का सम्मानित किया है।

लायंस क्लब मिड टाउन के इस कार्य से शिक्षकों के चेहरो में अलग ही मुस्कान देखी गई।

लायंस क्लब मिड टाउन रायगढ़ द्वारा जगदेव हाई स्कूल कबीर चौक में शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूल के सभी 14 शिक्षक देवानंद नामदेव प्रभारी प्राचार्य, गणेश प्रसाद साहू, गोपाल शुक्ला, रामकिशन साहू, श्रीमती अनिता कुजूर, श्रीमती प्रीति पाण्डेय, श्रीमती लता कंवर, श्रीमती पूर्णिमा राठिया, परमानंद चौधरी, मिनकेतन किसान, सुखलाल केरकेट्टा, जागृति साहू, तरूण मौर्या को सम्मनानित किया।

लायंस क्लब मिड टाउन के सदस्यों का कहना था कि गीली मिट्टी को जिस तरह कुम्हार सुंदर घड़े का आकार देता है, ठीक वैसे ही शिक्षक बच्चे को अच्छा इंसान बनाते हैं। माता- पिता के अलावा बच्चा सबसे अधिक वक्त अपने शिक्षकों के साथ ही गुजारता है। यही वजह है कि शिक्षक बच्चों के व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं। शिक्षक ना सिर्फ हमें शिक्षा देते हैं बल्कि अच्छी-अच्छी चीजें भी सिखाते हैं। जीवन जीने को लेकर भी कई अच्छी बातें छात्रों से साझा करते हैं।

इस दौरान लायंस क्लब के शैलेश अग्रवाल,नरेश अग्रवाल,गोपाल बापोडिया, शिव शंकर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल विनोद अजंता, बब्बल सेलिनो, सुभाष चिराग, सुभाष अग्रवाल, ऋषि बर्मा, अमित मोदी, उपस्थित थे।

शिव शंकर अग्रवाल की रिपोर्ट…..




