फिर LOCKDOWN : स्वास्थ्य मंत्री ने तीसरी लहर के आशंका के बीच लॉकडाउन लगाने के दिए संकेत

नई-दिल्ली: देश में कोरोना के मामले कम हो रहे है तो कुछ राज्य जैसे केरल समेत कई राज्यों संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना कई हजारों मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं केरल में इस महामारी से हालात चिंताजनक हो गई है। केरल में एक दिन में 32 हजार 803 मामले सामने आए है। वहीं 21 हजार 610 लोग इस महामारी से मात दी है और 173 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि केरल के बाद अब पड़ोसी राज्य तमिलनाडु (Tamil Nadu) और कर्नाटक (Karnataka) में केस बढ़ने का खतरा है।
हालात को देखते हुए केंद्रिय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज समीक्षा बैठक की है। केंद्र ने कर्नाटक और तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्रियों से कहा कि इन राज्यों में केरल की वजह से केस न बढ़े इसलिए पर्याप्त कदम उठाने की जरूरत है। केंद्र ने कहा कि कर्नाटक और तमिलनाडु के वो जिले जो केरल से सटे हैं वहां पर खास कदम उठाने की जरूरत है। इन जिलों में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने की जरूरत है।
इससे पहले खबर आई कि स्वास्थ मंत्रालय के शीर्ष आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए केरल में रणनीति के तहत लॉकडाउन की जरूरत है। सूत्रों का कहना है कि अगर सख्तू लॉकडाउन और कड़े कंटनेमेंट नियम अपनाए जाएं तो सितंबर के मध्यू तक केरल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों में कमी आ सकती है।
इस तरह का लॉकडाउन पूरे जिला स्तर पर नहीं, बल्कि मोहल्ले व कस्बों के आधार पर लगाया जाए, जहां अधिक लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं। केरल में 85 फीसदी कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में हैं। लेकिन इन मरीजों की ठीक से मॉनीटरिंग नहीं हो रही है। इनके चलते मामले बढ़ रहे हैं क्योंकि वे लोग लगातार घूम रहे हैं और लोगों के बीच संक्रमण फैला रहे हैं।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.



