ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ किया जा रहा है खिलवाड़

राजनांदगांव. ग्राम पंचायत बफरा जनपद पंचायत खैरागढ़ यह सरपंच / सचिव द्वारा नागरिकों की स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है । ग्राम पंचायत बफरा सरपंच / सचिव द्वारा नियमित रूप से पानी टंकी की साफ – सफाई नहीं करवाई जा रही है । जिसके कारण ग्रामीणों और राहगीरों को गंदा / दूषित जल का उपयोग करने के लिए विवश होना पड़ रहा है । जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से ग्रस्त होना स्वाभाविक है । गांव की सभी पानी टंकिया इसी तरह गंदगी से भरा पड़ा है । ग्रामीणों द्वारा सरपंच / सचिव को कई बार साफ -सफाई करवाने के लिए बोला गया पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है । कलेक्टर महोदय द्वारा जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बीमारियों की लिए अधिकारियों की बैठक लेकर बार- बार दिशा निर्देश दिया जा रहा है, पर यह सरपंच सचिव अपनी मनमानी रवैया के कारण लोगो की स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे है.
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




